प्रेमिका से न मिल पाने पर 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

Damoh, MP

दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के हलगज गांव में शनिवार दोपहर सनसनीखेज घटना सामने आई।

 राजस्थान से आया एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने न पाने पर 200 फीट ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

राजस्थान से दमोह आया था युवक

युवक की पहचान दिलखुश योगी (25), निवासी दौसा (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उसकी इंस्टाग्राम पर दमोह की एक युवती से दोस्ती हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दिलखुश युवती से मिलने बांदकपुर स्टेशन तक ट्रेन से पहुंचा। लेकिन युवती के मिलने से इनकार करने पर वह गुस्से में आ गया।

आत्महत्या की धमकी दी, फिर टावर पर चढ़ा

गुस्से में युवक ने युवती को फोन कर आत्महत्या की धमकी दी और हलगज गांव की ओर निकल गया। रास्ते में बिजली का टावर देख वह चढ़ गया। उसने प्रेमिका को कॉल कर बताया कि वह टावर पर है।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

गांववालों ने युवक को टावर पर बैठे देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान युवती ने भी पुलिस को पूरी जानकारी दी।

काफी देर बाद उतरा नीचे

करीब घंटेभर तक युवक टावर पर बैठा रहा। पुलिस और ग्रामीणों की लगातार समझाइश के बाद अंततः वह नीचे उतर आया। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है और परिजनों से संपर्क कर रही है। अधिकारी बोले – पहले समझाया जाएगा, यदि नहीं माना तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Aug 2025 By दैनिक जागरण

प्रेमिका से न मिल पाने पर 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

Damoh, MP

 राजस्थान से आया एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने न पाने पर 200 फीट ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

राजस्थान से दमोह आया था युवक

युवक की पहचान दिलखुश योगी (25), निवासी दौसा (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उसकी इंस्टाग्राम पर दमोह की एक युवती से दोस्ती हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दिलखुश युवती से मिलने बांदकपुर स्टेशन तक ट्रेन से पहुंचा। लेकिन युवती के मिलने से इनकार करने पर वह गुस्से में आ गया।

आत्महत्या की धमकी दी, फिर टावर पर चढ़ा

गुस्से में युवक ने युवती को फोन कर आत्महत्या की धमकी दी और हलगज गांव की ओर निकल गया। रास्ते में बिजली का टावर देख वह चढ़ गया। उसने प्रेमिका को कॉल कर बताया कि वह टावर पर है।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

गांववालों ने युवक को टावर पर बैठे देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान युवती ने भी पुलिस को पूरी जानकारी दी।

काफी देर बाद उतरा नीचे

करीब घंटेभर तक युवक टावर पर बैठा रहा। पुलिस और ग्रामीणों की लगातार समझाइश के बाद अंततः वह नीचे उतर आया। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है और परिजनों से संपर्क कर रही है। अधिकारी बोले – पहले समझाया जाएगा, यदि नहीं माना तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-young-man-climbed-a-200-feet-high-tower-after/article-31889

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.