रायपुर तक फैला पाकिस्तान का ड्रग्स नेटवर्क, पुलिस ने मास्टरमाइंड पकड़ा

Raipur,C.G

रायपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार देर रात पंजाब से एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर राजधानी लाया गया।

 पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है—आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन के ज़रिए ड्रग्स मंगवाता था और फिर देशभर में सप्लाई करता था।

नेटवर्क में थर्ड जेंडर की भी जांच

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस गिरोह में थर्ड जेंडर के शामिल होने की आशंका है। इसी कड़ी में पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है। देर रात रायपुर SSP, ASP और DSP स्तर के अधिकारियों ने आरोपी से लंबी पूछताछ की।

अब तक 38 आरोपी गिरफ्तार

बीते कुछ महीनों में रायपुर और आसपास के जिलों में पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई चेन पर नकेल कसते हुए अब तक 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कई को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि कई से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि इस अभियान से बड़े पैमाने पर नेटवर्क टूट चुका है।

पंजाब से पाकिस्तान तक था कनेक्शन

जांच में सामने आया है कि इस इंटरनेशनल नेटवर्क की कमान पंजाब के गुरदासपुर निवासी लवजीत सिंह उर्फ बंटी के हाथ में थी। वह पाकिस्तान के तस्करों से ड्रोन के ज़रिए माल मंगवाकर पंजाब बॉर्डर पर छिपाता और फिर अलग-अलग राज्यों में थोक सप्लाई करता था।

वर्चुअल नंबर और क्रिप्टो से लेन-देन

गिरोह जांच एजेंसियों से बचने के लिए वर्चुअल नंबर, इंटरनेट कॉलिंग और टेलीग्राम-व्हाट्सऐप जैसे ऐप का इस्तेमाल करता था। ड्रग्स की डिलीवरी लोकेशन और फोटो इन्हीं ऐप्स पर साझा की जाती थी। पैसों का लेन-देन म्यूल अकाउंट्स, क्रिप्टोकरेंसी, UPI और कैश के ज़रिए किया जाता था।

रायपुर बना था सप्लाई हब

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमल विहार सेक्टर-4 स्थित फ्लैट को इस नेटवर्क का मेन हब बनाया गया था। यहां हेरोइन को छिपाकर रखा जाता और फिर लोकल नेटवर्क के ज़रिए थोक डीलरों व पेडलर्स तक पहुँचाया जाता था।

पुलिस ने शुरुआती जांच में करोड़ों रुपए के लेन-देन के डिजिटल सबूत बरामद किए हैं। जांच एजेंसियां अब फरार आरोपियों और सप्लाई चेन से जुड़े हर सदस्य की तलाश कर रही हैं।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Aug 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर तक फैला पाकिस्तान का ड्रग्स नेटवर्क, पुलिस ने मास्टरमाइंड पकड़ा

Raipur,C.G

 पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है—आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन के ज़रिए ड्रग्स मंगवाता था और फिर देशभर में सप्लाई करता था।

नेटवर्क में थर्ड जेंडर की भी जांच

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस गिरोह में थर्ड जेंडर के शामिल होने की आशंका है। इसी कड़ी में पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है। देर रात रायपुर SSP, ASP और DSP स्तर के अधिकारियों ने आरोपी से लंबी पूछताछ की।

अब तक 38 आरोपी गिरफ्तार

बीते कुछ महीनों में रायपुर और आसपास के जिलों में पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई चेन पर नकेल कसते हुए अब तक 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कई को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि कई से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि इस अभियान से बड़े पैमाने पर नेटवर्क टूट चुका है।

पंजाब से पाकिस्तान तक था कनेक्शन

जांच में सामने आया है कि इस इंटरनेशनल नेटवर्क की कमान पंजाब के गुरदासपुर निवासी लवजीत सिंह उर्फ बंटी के हाथ में थी। वह पाकिस्तान के तस्करों से ड्रोन के ज़रिए माल मंगवाकर पंजाब बॉर्डर पर छिपाता और फिर अलग-अलग राज्यों में थोक सप्लाई करता था।

वर्चुअल नंबर और क्रिप्टो से लेन-देन

गिरोह जांच एजेंसियों से बचने के लिए वर्चुअल नंबर, इंटरनेट कॉलिंग और टेलीग्राम-व्हाट्सऐप जैसे ऐप का इस्तेमाल करता था। ड्रग्स की डिलीवरी लोकेशन और फोटो इन्हीं ऐप्स पर साझा की जाती थी। पैसों का लेन-देन म्यूल अकाउंट्स, क्रिप्टोकरेंसी, UPI और कैश के ज़रिए किया जाता था।

रायपुर बना था सप्लाई हब

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमल विहार सेक्टर-4 स्थित फ्लैट को इस नेटवर्क का मेन हब बनाया गया था। यहां हेरोइन को छिपाकर रखा जाता और फिर लोकल नेटवर्क के ज़रिए थोक डीलरों व पेडलर्स तक पहुँचाया जाता था।

पुलिस ने शुरुआती जांच में करोड़ों रुपए के लेन-देन के डिजिटल सबूत बरामद किए हैं। जांच एजेंसियां अब फरार आरोपियों और सप्लाई चेन से जुड़े हर सदस्य की तलाश कर रही हैं।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/pakistans-drugs-network-police-caught-the-mastermind-spread-to-raipur/article-31875

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.