चित्रकोट पर्यटन स्थल पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: हाथ में मुर्गा, बकरा और शराब की बोतल लेकर किया प्रशासन का घेराव

Jagdalpur, CG

चित्रकोट पर्यटन केंद्र के पार्किंग नाका को सील किए जाने के विवाद ने गुरुवार को तूल पकड़ लिया, जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोहंडीगुड़ा एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में मुर्गा, बकरा और शराब की बोतलें लेकर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया, जिसने सभी का ध्यान खींचा।

विरोध का अनोखा अंदाज़

प्रदर्शन के दौरान दीपक बैज खुद बियर की बोतल और मुर्गा हाथ में लिए नजर आए, जबकि कार्यकर्ता बकरा लेकर विरोध जताने पहुंचे। इससे पहले उसरीबेड़ा बाजार में आयोजित सभा में नेताओं ने प्रशासन पर तीखा हमला बोला और चित्रकोट नाका सील करने को स्थानीय व्यवसाय और पर्यटन के खिलाफ कदम बताया।

पुलिस से झड़प, स्थिति रही तनावपूर्ण

प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। हालांकि स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया।

विवाद की पृष्ठभूमि

विवाद तब शुरू हुआ जब लोहंडीगुड़ा एसडीएम ने कथित तौर पर चित्रकोट पर्यटन स्थल पर खाद्य-पेय व्यवस्था की कमी और अनियमितताओं के चलते पार्किंग नाका सील कर दिया था। इसके विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

ज्ञापन सौंपकर रखीं 7 मांगें

घेराव के दौरान कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए पार्किंग नाका खोलने, FIR वापस लेने और लोहंडीगुड़ा एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई सहित सात प्रमुख मांगें रखीं। दीपक बैज ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द फैसला नहीं लेता, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

स्थानीयों में बढ़ा असंतोष

इस घटनाक्रम ने चित्रकोट पर्यटन स्थल पर प्रशासनिक फैसलों की पारदर्शिता और स्थानीय हितों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस ने इसे जनता के अधिकारों का उल्लंघन बताया है और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 May 2025 By दैनिक जागरण

चित्रकोट पर्यटन स्थल पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: हाथ में मुर्गा, बकरा और शराब की बोतल लेकर किया प्रशासन का घेराव

Jagdalpur, CG

विरोध का अनोखा अंदाज़

प्रदर्शन के दौरान दीपक बैज खुद बियर की बोतल और मुर्गा हाथ में लिए नजर आए, जबकि कार्यकर्ता बकरा लेकर विरोध जताने पहुंचे। इससे पहले उसरीबेड़ा बाजार में आयोजित सभा में नेताओं ने प्रशासन पर तीखा हमला बोला और चित्रकोट नाका सील करने को स्थानीय व्यवसाय और पर्यटन के खिलाफ कदम बताया।

पुलिस से झड़प, स्थिति रही तनावपूर्ण

प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। हालांकि स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया।

विवाद की पृष्ठभूमि

विवाद तब शुरू हुआ जब लोहंडीगुड़ा एसडीएम ने कथित तौर पर चित्रकोट पर्यटन स्थल पर खाद्य-पेय व्यवस्था की कमी और अनियमितताओं के चलते पार्किंग नाका सील कर दिया था। इसके विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

ज्ञापन सौंपकर रखीं 7 मांगें

घेराव के दौरान कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए पार्किंग नाका खोलने, FIR वापस लेने और लोहंडीगुड़ा एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई सहित सात प्रमुख मांगें रखीं। दीपक बैज ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द फैसला नहीं लेता, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

स्थानीयों में बढ़ा असंतोष

इस घटनाक्रम ने चित्रकोट पर्यटन स्थल पर प्रशासनिक फैसलों की पारदर्शिता और स्थानीय हितों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस ने इसे जनता के अधिकारों का उल्लंघन बताया है और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/congresss-unique-demonstration-at-chitrakote-tourist-destination-with-a-cock/article-21832

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.