उज्जैन लव जिहाद केस: 6 घंटे बंद रहा नेशनल हाईवे, ग्रामीणों की आरोपियों के घर तोड़ने की मांग तेज

Ujjain, MP

उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे गुरुवार को 6 घंटे तक पूरी तरह ठप रहा, जब बिछड़ोद गांव के ग्रामीणों ने सकल हिंदू समाज के साथ मिलकर लव जिहाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांग थी कि मामले में गिरफ्तार 11 आरोपियों के मकान तोड़े जाएं। जाम के चलते हजारों वाहन फंस गए और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वीडियो वायरल से भड़का जनाक्रोश

6 मई को गांव की एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का वीडियो एक मुस्लिम युवक के साथ वायरल हुआ था। इसके बाद फरमान मंसूरी और जुबैर नामक युवकों को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया। मोबाइल की जांच में अन्य अश्लील वीडियो और कॉल रिकॉर्डिंग भी मिलीं, जिससे यह सामने आया कि लड़कियों को फंसाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की जा रही थी।

ग्रामीणों ने टेंट लगाकर डाला डेरा, अफसरों से मांगा एक्शन

तेज धूप में भी प्रदर्शनकारी डटे रहे और बीच सड़क पर टेंट लगाकर बैठ गए। एसडीएम राजाराम करजरे, डिप्टी कलेक्टर कृतिका भीमावद और सीएसपी भारत सिंह यादव सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का हवाला देते हुए कहा कि अवैध निर्माण पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जाकर जाम खोला गया।

गुस्साई भीड़ ने आरोपी की दुकान में लगाई आग

वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क उठा। मुख्य आरोपी फरमान की दुकान में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। बाद में पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से सभी आरोपियों का जुलूस निकाला और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया।

गैंग बनाकर टारगेट करते थे लड़कियों को

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पिछले डेढ़ साल में चार लड़कियों को टारगेट किया था। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर, अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की जाती थी। आरोपी महंगी गाड़ियों और लाइफस्टाइल का दिखावा कर लड़कियों को फंसाते थे। मोबाइल की जांच में आपस में वीडियो और फोटो शेयर करने के प्रमाण भी मिले हैं।

नाबालिग का बयान: धमकाकर किया बलात्कार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ईद के दिन, आरोपी ने उसे सुनसान जगह पर ले जाकर बलात्कार किया और धमकी दी कि फोटो वायरल कर देगा। मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों ने गांव बंद रखा और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज कर दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 May 2025 By दैनिक जागरण

उज्जैन लव जिहाद केस: 6 घंटे बंद रहा नेशनल हाईवे, ग्रामीणों की आरोपियों के घर तोड़ने की मांग तेज

Ujjain, MP

वीडियो वायरल से भड़का जनाक्रोश

6 मई को गांव की एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का वीडियो एक मुस्लिम युवक के साथ वायरल हुआ था। इसके बाद फरमान मंसूरी और जुबैर नामक युवकों को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया। मोबाइल की जांच में अन्य अश्लील वीडियो और कॉल रिकॉर्डिंग भी मिलीं, जिससे यह सामने आया कि लड़कियों को फंसाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की जा रही थी।

ग्रामीणों ने टेंट लगाकर डाला डेरा, अफसरों से मांगा एक्शन

तेज धूप में भी प्रदर्शनकारी डटे रहे और बीच सड़क पर टेंट लगाकर बैठ गए। एसडीएम राजाराम करजरे, डिप्टी कलेक्टर कृतिका भीमावद और सीएसपी भारत सिंह यादव सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का हवाला देते हुए कहा कि अवैध निर्माण पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जाकर जाम खोला गया।

गुस्साई भीड़ ने आरोपी की दुकान में लगाई आग

वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क उठा। मुख्य आरोपी फरमान की दुकान में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। बाद में पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से सभी आरोपियों का जुलूस निकाला और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया।

गैंग बनाकर टारगेट करते थे लड़कियों को

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पिछले डेढ़ साल में चार लड़कियों को टारगेट किया था। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर, अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की जाती थी। आरोपी महंगी गाड़ियों और लाइफस्टाइल का दिखावा कर लड़कियों को फंसाते थे। मोबाइल की जांच में आपस में वीडियो और फोटो शेयर करने के प्रमाण भी मिले हैं।

नाबालिग का बयान: धमकाकर किया बलात्कार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ईद के दिन, आरोपी ने उसे सुनसान जगह पर ले जाकर बलात्कार किया और धमकी दी कि फोटो वायरल कर देगा। मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों ने गांव बंद रखा और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज कर दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ujjain-love-jihad-case-closed-6-hours-national-highway-demands/article-21838

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.