देवास में भीषण सड़क हादसा: डंपर ने रौंदी दो बाइक, महिला सहित 3 की दर्दनाक मौत, 3 घायल

Dewas, MP

मध्यप्रदेश के देवास जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गमगीन कर दिया। कन्नोद थाना क्षेत्र के कलवार घाट में तेज़ रफ्तार डंपर ने दो बाइकों को रौंद दिया, जिससे एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों बाइक पर तीन-तीन लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज़ रफ्तार डंपर ने अनियंत्रित बाइकों को कुचल दिया। इस भयावह मंजर को देखकर वहां मौजूद लोगों की रूह कांप उठी

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही कन्नोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान दो घायलों ने दम तोड़ दिया, जबकि तीन की हालत अब भी नाज़ुक बनी हुई है। मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, साथ ही डंपर चालक की तलाश भी जारी है।

सड़क सुरक्षा पर फिर खड़े हुए सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर राज्य की सड़कों पर तेज़ रफ्तार और लापरवाही से हो रहे हादसों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण और ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 May 2025 By दैनिक जागरण

देवास में भीषण सड़क हादसा: डंपर ने रौंदी दो बाइक, महिला सहित 3 की दर्दनाक मौत, 3 घायल

Dewas, MP

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों बाइक पर तीन-तीन लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज़ रफ्तार डंपर ने अनियंत्रित बाइकों को कुचल दिया। इस भयावह मंजर को देखकर वहां मौजूद लोगों की रूह कांप उठी

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही कन्नोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान दो घायलों ने दम तोड़ दिया, जबकि तीन की हालत अब भी नाज़ुक बनी हुई है। मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, साथ ही डंपर चालक की तलाश भी जारी है।

सड़क सुरक्षा पर फिर खड़े हुए सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर राज्य की सड़कों पर तेज़ रफ्तार और लापरवाही से हो रहे हादसों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण और ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-horrific-road-accident-in-dewas-dumper-a-tragic-death/article-21828

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.