नवा रायपुर में खुलेगी क्रिकेट एकेडमी, रेत खनन पर सख्ती और भारतमाला प्रोजेक्ट के नियमों में बदलाव

Raipur,C.G

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में राज्यहित से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए।

 इनमें सबसे बड़ा निर्णय राजधानी के नवा रायपुर स्थित परसदा में अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट एकेडमी की स्थापना का रहा। इसके लिए राज्य सरकार ने 7.96 एकड़ भूमि आबंटित करने को मंजूरी दी है।

क्रिकेट खिलाड़ियों को मिलेगा प्रशिक्षण का आधुनिक केंद्र
नवा रायपुर में बनने जा रही इस एकेडमी से प्रदेश के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा मिल सकेगी। सरकार का उद्देश्य प्रदेश को खेल के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है।

खनन नीति में बदलाव, अब रेत खदानों की नीलामी होगी पारदर्शी तरीके से
कैबिनेट में एक और अहम निर्णय रेत खनन से जुड़ा रहा। अब खनन भूमि का आवंटन ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इससे अवैध खनन और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। इसके लिए "छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम-2025" को स्वीकृति दी गई है। पुराने नियम 2019 और 2023 को समाप्त कर दिया गया है।

भारतमाला प्रोजेक्ट की भूमि दर में बदलाव
भारतमाला परियोजना में पूर्व में सामने आई अनियमितताओं को रोकने के लिए कृषि भूमि के बाजार मूल्य निर्धारण में संशोधन किया गया है। अब 500 वर्गमीटर तक की दर को समाप्त करते हुए सम्पूर्ण भूमि का मूल्यांकन हेक्टेयर दर से किया जाएगा।

जिला खनिज संस्थान न्यास नियमों में भी संशोधन
केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत "छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम, 2015" में भी जरूरी संशोधन को कैबिनेट से स्वीकृति मिल गई है। इससे जिलेवार खनिज निधियों के उपयोग में पारदर्शिता लाई जा सकेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jul 2025 By दैनिक जागरण

नवा रायपुर में खुलेगी क्रिकेट एकेडमी, रेत खनन पर सख्ती और भारतमाला प्रोजेक्ट के नियमों में बदलाव

Raipur,C.G

 इनमें सबसे बड़ा निर्णय राजधानी के नवा रायपुर स्थित परसदा में अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट एकेडमी की स्थापना का रहा। इसके लिए राज्य सरकार ने 7.96 एकड़ भूमि आबंटित करने को मंजूरी दी है।

क्रिकेट खिलाड़ियों को मिलेगा प्रशिक्षण का आधुनिक केंद्र
नवा रायपुर में बनने जा रही इस एकेडमी से प्रदेश के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा मिल सकेगी। सरकार का उद्देश्य प्रदेश को खेल के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है।

खनन नीति में बदलाव, अब रेत खदानों की नीलामी होगी पारदर्शी तरीके से
कैबिनेट में एक और अहम निर्णय रेत खनन से जुड़ा रहा। अब खनन भूमि का आवंटन ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इससे अवैध खनन और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। इसके लिए "छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम-2025" को स्वीकृति दी गई है। पुराने नियम 2019 और 2023 को समाप्त कर दिया गया है।

भारतमाला प्रोजेक्ट की भूमि दर में बदलाव
भारतमाला परियोजना में पूर्व में सामने आई अनियमितताओं को रोकने के लिए कृषि भूमि के बाजार मूल्य निर्धारण में संशोधन किया गया है। अब 500 वर्गमीटर तक की दर को समाप्त करते हुए सम्पूर्ण भूमि का मूल्यांकन हेक्टेयर दर से किया जाएगा।

जिला खनिज संस्थान न्यास नियमों में भी संशोधन
केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत "छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम, 2015" में भी जरूरी संशोधन को कैबिनेट से स्वीकृति मिल गई है। इससे जिलेवार खनिज निधियों के उपयोग में पारदर्शिता लाई जा सकेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cricket-academy-will-open-in-nawa-raipur-strictness-on-sand/article-29274

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.