सेम्हराडीह-खम्हरिया में विकास कार्यों की सौगात: 2.34 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, रंगमंच के लिए 5 लाख मंजूर

Baloda Bazar, cg

बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम पंचायत सेम्हराडीह और खम्हरिया को आज बड़ी सौगात मिली। राज्य के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कुल 2 करोड़ 34 लाख 90 हजार रुपए की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

 साथ ही, खम्हरिया में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए रंगमंच निर्माण हेतु 5 लाख रुपए की घोषणा भी की गई।

गांव-गांव विकास का लक्ष्य: मंत्री वर्मा

भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि, "राज्य सरकार का संकल्प है कि हर गांव सजे-संवरे और सभी योजनाएं ज़मीन तक पहुंचे। हमारी कोशिश है कि किसान, छात्र और ग्रामीणजन हर सुविधा से जुड़ें।"
उन्होंने कहा कि अब रजिस्ट्री के तुरंत बाद नामांतरण संभव होगा, और त्रुटि सुधार की प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है।

खेत, सड़क और शिक्षा—हर दिशा में कार्य

घोषित विकास कार्यों में शामिल हैं:

  • धान उपार्जन केंद्रों पर कांक्रीटीकरण व शेड युक्त पक्का चबूतरा निर्माण — सेम्हराडीह, रिसदा, सकरी, दशरमा और खम्हरिया में (21.80 लाख से 14.86 लाख तक प्रत्येक)

  • कृषि उपज मंडी (चांपा) में सीसी रोड निर्माण – 14.94 लाख

  • ठेलकी में सीसी रोड निर्माण – 14.16 लाख

  • सेम्हराडीह में हाई स्कूल भवन – 75.23 लाख

  • उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण – 28.51 लाख

मंत्री ने यह भी कहा कि पक्का शेड बनने से अब धान बारिश से खराब नहीं होगा, जिससे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।

अतिक्रमण पर सख्ती, जमीन की सुरक्षा प्राथमिकता

वर्मा ने सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि यदि भूमि असुरक्षित रही तो आने वाले वर्षों में विकास कार्यों में बाधा आएगी।

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ आयोजन

इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन मौजूद रहे। इनमें शामिल थे:

  • जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल

  • जिला अध्यक्ष आनंद यादव

  • जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव

  • नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन,

  • स्काउट गाइड राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी सहित स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में ग्रामीण।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सेम्हराडीह-खम्हरिया में विकास कार्यों की सौगात: 2.34 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, रंगमंच के लिए 5 लाख मंजूर

Baloda Bazar, cg

 साथ ही, खम्हरिया में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए रंगमंच निर्माण हेतु 5 लाख रुपए की घोषणा भी की गई।

गांव-गांव विकास का लक्ष्य: मंत्री वर्मा

भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि, "राज्य सरकार का संकल्प है कि हर गांव सजे-संवरे और सभी योजनाएं ज़मीन तक पहुंचे। हमारी कोशिश है कि किसान, छात्र और ग्रामीणजन हर सुविधा से जुड़ें।"
उन्होंने कहा कि अब रजिस्ट्री के तुरंत बाद नामांतरण संभव होगा, और त्रुटि सुधार की प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है।

खेत, सड़क और शिक्षा—हर दिशा में कार्य

घोषित विकास कार्यों में शामिल हैं:

  • धान उपार्जन केंद्रों पर कांक्रीटीकरण व शेड युक्त पक्का चबूतरा निर्माण — सेम्हराडीह, रिसदा, सकरी, दशरमा और खम्हरिया में (21.80 लाख से 14.86 लाख तक प्रत्येक)

  • कृषि उपज मंडी (चांपा) में सीसी रोड निर्माण – 14.94 लाख

  • ठेलकी में सीसी रोड निर्माण – 14.16 लाख

  • सेम्हराडीह में हाई स्कूल भवन – 75.23 लाख

  • उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण – 28.51 लाख

मंत्री ने यह भी कहा कि पक्का शेड बनने से अब धान बारिश से खराब नहीं होगा, जिससे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।

अतिक्रमण पर सख्ती, जमीन की सुरक्षा प्राथमिकता

वर्मा ने सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि यदि भूमि असुरक्षित रही तो आने वाले वर्षों में विकास कार्यों में बाधा आएगी।

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ आयोजन

इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन मौजूद रहे। इनमें शामिल थे:

  • जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल

  • जिला अध्यक्ष आनंद यादव

  • जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव

  • नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन,

  • स्काउट गाइड राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी सहित स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में ग्रामीण।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/development-works-in-semradih-khamharia-will-be-approved-for-construction-theater/article-29517

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.