- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- भारत-पाक टेंशन के बीच कांग्रेस के पूर्व विधायक UD Minj के फेसबुक अकाउंट पर विवादित पोस्ट: हैक होने
भारत-पाक टेंशन के बीच कांग्रेस के पूर्व विधायक UD Minj के फेसबुक अकाउंट पर विवादित पोस्ट: हैक होने का दावा
Raipur, cg
कांग्रेस के पूर्व विधायक यूडी मिंज के फेसबुक अकाउंट पर एक विवादित पोस्ट वायरल होने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस पोस्ट में भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध की बात की गई थी और चीन के समर्थन का दावा भी किया गया था।
पोस्ट में कहा गया था कि युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान के साथ चीन भी शामिल हो जाएगा, जिससे भारत की हार निश्चित है। इसके साथ ही, सर्जिकल स्ट्राइक को "कौवा मार स्ट्राइक" के रूप में संदर्भित किया गया था।

पोस्ट में यह भी लिखा था कि युद्ध की स्थिति में भारत की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होगी, और यह देश की जनता के लिए अत्यधिक बोझ साबित होगा। इसके अलावा, चीन और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सहयोग पर भी चिंता जताई गई थी।
विवाद बढ़ने पर, यूडी मिंज ने अपनी फेसबुक पोस्ट को डिलीट कर दिया और इसे हैकिंग का शिकार होने का दावा किया। मिंज ने माफी मांगते हुए कहा कि उनका अकाउंट हैक हो गया था और वह फेसबुक सपोर्ट से संपर्क कर इस समस्या का समाधान कर रहे हैं।
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए