इंदौर में सिलेंडर धमाका, तीन लोग घायल ,द्वारकापुरी क्षेत्र की दुकान में हुआ हादसा, पुलिस ने जांच शुरू की

Indore, MP

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। 60 फीट रोड स्थित एक बर्तन दुकान में रखा गैस सिलेंडर अचानक फट गया।

 विस्फोट इतना तेज था कि दुकान का बोर्ड टूटकर बाहर जा गिरा और सामान सड़क तक बिखर गया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय दुकान में गैस रिफिलिंग की जा रही थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। विस्फोट के बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायल और नुकसान

धमाके में दीपक माखीजा, रोहित और 16 वर्षीय सुनील घायल हुए हैं। इनमें दीपक माखीजा के सिर में मल्टीपल फ्रैक्चर बताया जा रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना से बगल की दुकानों को भी काफी नुकसान हुआ। आसपास के लोगों ने बताया कि धमाके से दीवार और बोर्ड तक फट गए, जबकि कई सामान सड़क पर बिखर गया।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और दुकान से चार-पांच सिलेंडर जब्त किए गए। फिलहाल दुकान को सील कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सिलेंडर रिफिलिंग हो रही थी या कोई अन्य कारण था, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के बयान

घायल रोहित ने बताया कि वह दुकान में सामान जमा रहा था, तभी अचानक धमाका हुआ और वह बाहर जा गिरा। सुनील ने कहा कि विस्फोट इतना तेज था कि उसके कान सुन्न हो गए। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सिलेंडर से वॉशर निकालते समय यह हादसा हुआ।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Aug 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में सिलेंडर धमाका, तीन लोग घायल ,द्वारकापुरी क्षेत्र की दुकान में हुआ हादसा, पुलिस ने जांच शुरू की

Indore, MP

 विस्फोट इतना तेज था कि दुकान का बोर्ड टूटकर बाहर जा गिरा और सामान सड़क तक बिखर गया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय दुकान में गैस रिफिलिंग की जा रही थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। विस्फोट के बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायल और नुकसान

धमाके में दीपक माखीजा, रोहित और 16 वर्षीय सुनील घायल हुए हैं। इनमें दीपक माखीजा के सिर में मल्टीपल फ्रैक्चर बताया जा रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना से बगल की दुकानों को भी काफी नुकसान हुआ। आसपास के लोगों ने बताया कि धमाके से दीवार और बोर्ड तक फट गए, जबकि कई सामान सड़क पर बिखर गया।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और दुकान से चार-पांच सिलेंडर जब्त किए गए। फिलहाल दुकान को सील कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सिलेंडर रिफिलिंग हो रही थी या कोई अन्य कारण था, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के बयान

घायल रोहित ने बताया कि वह दुकान में सामान जमा रहा था, तभी अचानक धमाका हुआ और वह बाहर जा गिरा। सुनील ने कहा कि विस्फोट इतना तेज था कि उसके कान सुन्न हो गए। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सिलेंडर से वॉशर निकालते समय यह हादसा हुआ।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cylinder-blast-in-indore-three-people-injured-in-the-shop/article-31807

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.