बिहार में नेपाल बॉर्डर से घुसे 3 पाकिस्तानी आतंकी, जैश-ए-मोहम्मद से संबंध, पुलिस ने फोटो जारी कर अलर्ट किया; राहुल गांधी की यात्रा प्रभावित

Jagran Desk

बिहार में नेपाल के रास्ते तीन पाकिस्तानी आतंकियों के घुसपैठ करने की आशंका ने खुफिया एजेंसियों और पुलिस को सतर्क कर दिया है।

 पुलिस मुख्यालय ने तीनों संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें जारी करते हुए राज्यभर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े हुए हैं।

आतंकियों की पहचान

जिन आतंकियों की तलाश की जा रही है, उनके नाम हसनैन अली, आदिल हुसैन और मोहम्मद उस्मान हैं। हसनैन रावलपिंडी, आदिल उमरकोट और उस्मान बहावलपुर (पाकिस्तान) के रहने वाले बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि ये तीनों अररिया बॉर्डर से बिहार में दाखिल हुए हैं।

इनाम और सतर्कता

पुलिस ने घोषणा की है कि किसी भी संदिग्ध की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। सभी जिलों को खुफिया नेटवर्क सक्रिय रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।

राहुल गांधी की यात्रा पर असर

इस बीच बिहार में चल रही राहुल गांधी की "वोटर अधिकार यात्रा" भी अलर्ट से प्रभावित हुई है। खास बात यह है कि आतंकियों की घुसपैठ जिस इलाके से होने की आशंका है, राहुल की यात्रा उसी रूट से गुजर रही है।
उनके सीतामढ़ी और मोतिहारी के कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है। कई स्थानों पर निर्धारित रोड शो और स्वागत मंच रद्द कर दिए गए हैं। अब राहुल गांधी ओपन जीप की जगह बंद गाड़ी में यात्रा कर रहे हैं और बीच रास्ते में कहीं रुक नहीं रहे।

बड़ी वारदात की आशंका

सूत्रों के मुताबिक तीनों आतंकी अगस्त के दूसरे सप्ताह में काठमांडू पहुंचे थे और हाल ही में बिहार में दाखिल हुए। आशंका है कि उनका मकसद राज्य में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना हो सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Aug 2025 By दैनिक जागरण

बिहार में नेपाल बॉर्डर से घुसे 3 पाकिस्तानी आतंकी, जैश-ए-मोहम्मद से संबंध, पुलिस ने फोटो जारी कर अलर्ट किया; राहुल गांधी की यात्रा प्रभावित

Jagran Desk

 पुलिस मुख्यालय ने तीनों संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें जारी करते हुए राज्यभर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े हुए हैं।

आतंकियों की पहचान

जिन आतंकियों की तलाश की जा रही है, उनके नाम हसनैन अली, आदिल हुसैन और मोहम्मद उस्मान हैं। हसनैन रावलपिंडी, आदिल उमरकोट और उस्मान बहावलपुर (पाकिस्तान) के रहने वाले बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि ये तीनों अररिया बॉर्डर से बिहार में दाखिल हुए हैं।

इनाम और सतर्कता

पुलिस ने घोषणा की है कि किसी भी संदिग्ध की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। सभी जिलों को खुफिया नेटवर्क सक्रिय रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।

राहुल गांधी की यात्रा पर असर

इस बीच बिहार में चल रही राहुल गांधी की "वोटर अधिकार यात्रा" भी अलर्ट से प्रभावित हुई है। खास बात यह है कि आतंकियों की घुसपैठ जिस इलाके से होने की आशंका है, राहुल की यात्रा उसी रूट से गुजर रही है।
उनके सीतामढ़ी और मोतिहारी के कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है। कई स्थानों पर निर्धारित रोड शो और स्वागत मंच रद्द कर दिए गए हैं। अब राहुल गांधी ओपन जीप की जगह बंद गाड़ी में यात्रा कर रहे हैं और बीच रास्ते में कहीं रुक नहीं रहे।

बड़ी वारदात की आशंका

सूत्रों के मुताबिक तीनों आतंकी अगस्त के दूसरे सप्ताह में काठमांडू पहुंचे थे और हाल ही में बिहार में दाखिल हुए। आशंका है कि उनका मकसद राज्य में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना हो सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/3-pakistani-terrorist-jaish-e-mohammed-entered-from-nepal-border-in-bihar/article-31813

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.