झाबुआ में बड़ा सड़क हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 6 घायल

Jhabua, MP

झाबुआ जिले की पेटलावद तहसील में बुधवार सुबह मजदूरों से भरी एक पिकअप पलटने से अफरा-तफरी मच गई। हादसा धतुरिया-मोहनपुरा मार्ग पर हुआ, जब पिकअप अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई।

6 मजदूर गंभीर रूप से घायल

दुर्घटना में 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल पेटलावद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान लक्ष्मण (30) निवासी नाहरपुरा, अंबाराम (50) निवासी भकोडियाझार, विठलाबाई (25) निवासी नाहरपुरा, बाबू (30) निवासी भकोडियाझार और गुड्डीबाई (35) निवासी नाहरपुरा के रूप में हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस-डायल 100

सूचना मिलते ही सारंगी पुलिस चौकी प्रभारी दीपक देवरे, डायल-100 के एएसआई गोवर्धन धाकड़ और पेटलावद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस और डायल-100 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

पिकअप में क्षमता से अधिक मजदूर

पुलिस जांच में सामने आया कि पिकअप में बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे। हादसे के बाद कुछ मजदूर मौके से चले गए, जिससे कुल सवारियों की सही संख्या पता नहीं चल पाई है।

पेटलावद थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Aug 2025 By दैनिक जागरण

झाबुआ में बड़ा सड़क हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 6 घायल

Jhabua, MP

6 मजदूर गंभीर रूप से घायल

दुर्घटना में 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल पेटलावद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान लक्ष्मण (30) निवासी नाहरपुरा, अंबाराम (50) निवासी भकोडियाझार, विठलाबाई (25) निवासी नाहरपुरा, बाबू (30) निवासी भकोडियाझार और गुड्डीबाई (35) निवासी नाहरपुरा के रूप में हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस-डायल 100

सूचना मिलते ही सारंगी पुलिस चौकी प्रभारी दीपक देवरे, डायल-100 के एएसआई गोवर्धन धाकड़ और पेटलावद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस और डायल-100 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

पिकअप में क्षमता से अधिक मजदूर

पुलिस जांच में सामने आया कि पिकअप में बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे। हादसे के बाद कुछ मजदूर मौके से चले गए, जिससे कुल सवारियों की सही संख्या पता नहीं चल पाई है।

पेटलावद थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/large-road-accident-in-jhabua-overturned-a-pickup-filled-with/article-31801

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.