वैष्णो देवी हादसा: मंदसौर के दो श्रद्धालुओं की मौत, तीन घायल; 40 घंटे बाद मिले दो लापता

Mandsaur, MP

वैष्णो देवी यात्रा पर गए मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के श्रद्धालु भी उस भूस्खलन हादसे की चपेट में आ गए, जिसमें अब तक 34 लोगों की जान जा चुकी है।

 मंदसौर जिले के भीलखेड़ी गांव से गए 7 श्रद्धालुओं में से दो की मौत, तीन घायल और दो लापता श्रद्धालु 40 घंटे बाद सुरक्षित मिल गए

भीलखेड़ी गांव से निकले थे सात यात्री

जानकारी के मुताबिक, 23 अगस्त को फकीरचंद गुर्जर (50), पत्नी सोहनबाई (47), रतनबाई (65), देवीलाल (45), ममता (30), परमानंद (29) और अर्जुन (28) गांव से जम्मू रवाना हुए थे। ये सभी पिपलिया मंडी रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर यात्रा पर निकले थे।

26 अगस्त को हुआ हादसा

26 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे, अर्धकुमारी मंदिर से कुछ दूरी पर इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भारी भूस्खलन हुआ। इसमें फकीरचंद गुर्जर और रतनबाई की मौके पर मौत हो गई। जबकि सोहनबाई, देवीलाल और ममता घायल हो गए। सभी घायलों का कटरा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

40 घंटे बाद मिली राहत

परमानंद और अर्जुन हादसे के बाद लापता थे। करीब 40 घंटे की सर्चिंग के बाद गुरुवार सुबह दोनों सुरक्षित मिल गए, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।

गांव में मातम का माहौल

भीलखेड़ी गांव में हादसे की खबर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

सरकार की मदद का आश्वासन

मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने हादसे पर दुख जताते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन से चर्चा की है। उन्होंने कहा कि सरकार हरसंभव मदद के लिए तैयार है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Aug 2025 By दैनिक जागरण

वैष्णो देवी हादसा: मंदसौर के दो श्रद्धालुओं की मौत, तीन घायल; 40 घंटे बाद मिले दो लापता

Mandsaur, MP

 मंदसौर जिले के भीलखेड़ी गांव से गए 7 श्रद्धालुओं में से दो की मौत, तीन घायल और दो लापता श्रद्धालु 40 घंटे बाद सुरक्षित मिल गए

भीलखेड़ी गांव से निकले थे सात यात्री

जानकारी के मुताबिक, 23 अगस्त को फकीरचंद गुर्जर (50), पत्नी सोहनबाई (47), रतनबाई (65), देवीलाल (45), ममता (30), परमानंद (29) और अर्जुन (28) गांव से जम्मू रवाना हुए थे। ये सभी पिपलिया मंडी रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर यात्रा पर निकले थे।

26 अगस्त को हुआ हादसा

26 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे, अर्धकुमारी मंदिर से कुछ दूरी पर इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भारी भूस्खलन हुआ। इसमें फकीरचंद गुर्जर और रतनबाई की मौके पर मौत हो गई। जबकि सोहनबाई, देवीलाल और ममता घायल हो गए। सभी घायलों का कटरा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

40 घंटे बाद मिली राहत

परमानंद और अर्जुन हादसे के बाद लापता थे। करीब 40 घंटे की सर्चिंग के बाद गुरुवार सुबह दोनों सुरक्षित मिल गए, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।

गांव में मातम का माहौल

भीलखेड़ी गांव में हादसे की खबर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

सरकार की मदद का आश्वासन

मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने हादसे पर दुख जताते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन से चर्चा की है। उन्होंने कहा कि सरकार हरसंभव मदद के लिए तैयार है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/vaishno-devi-accident-two-devotees-of-mandsaur-killed-two-injured/article-31803

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.