नक्सली बसवाराजू के मारे जाने वाले इलाके में पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा, ग्रामीणों को दिया विकास का भरोसा

Jagdalpur, CG

छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र स्थित इरकभट्टी गांव का दौरा किया, जहां हाल ही में नक्सली महासचिव बसवाराजू का एनकाउंटर हुआ था। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले इस क्षेत्र में गृहमंत्री ने "जन चौपाल" के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद किया और विकास कार्यों का भरोसा दिलाया।

गृह मंत्री ने कहा कि सरकार अबूझमाड़ जैसे पिछड़े क्षेत्रों तक योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा, "किसी के बहकावे में न आएं", जो स्पष्ट रूप से नक्सलियों के लिए संकेत था। विजय शर्मा ने गांव की जनसंख्या और परिवारों की स्थिति की जानकारी ली और विकास कार्यों में सहयोग की अपील की।

CSC सेंटर और मार्केटिंग सुविधा का वादा

गृह मंत्री ने इरकभट्टी गांव में जल्द ही कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) खोलने की घोषणा की, ताकि ग्रामीणों को महतारी वंदन योजना जैसी सरकारी योजनाओं की राशि प्राप्त करने के लिए जिला मुख्यालय तक न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि अब गांव में ही डिजिटली सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

चावल बेचने के लिए मिलेगा बाजार, राइस मिल की मांग पर विचार

जन चौपाल में शामिल हुईं महिलाओं ने गांव में राइस मिल खोलने की मांग रखी। इस पर गृहमंत्री ने आश्वस्त किया कि हाथ से तैयार किए गए चावल की पैकेजिंग कर उसे उचित मूल्य पर बेचने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय निर्माण में तेजी लाने की अपील की गई।

वन मंत्री ने की कच्चापाल को मॉडल पंचायत बनाने की घोषणा

गृहमंत्री के साथ प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप और स्थानीय विधायक भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सड़क, तालाब, जैविक खेती और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देकर इस क्षेत्र को मॉडल विकास क्षेत्र में बदला जाएगा। उन्होंने कच्चापाल पंचायत को मॉडल पंचायत के रूप में विकसित करने और युवाओं को रायपुर भ्रमण कराने का वादा किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jul 2025 By दैनिक जागरण

नक्सली बसवाराजू के मारे जाने वाले इलाके में पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा, ग्रामीणों को दिया विकास का भरोसा

Jagdalpur, CG

गृह मंत्री ने कहा कि सरकार अबूझमाड़ जैसे पिछड़े क्षेत्रों तक योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा, "किसी के बहकावे में न आएं", जो स्पष्ट रूप से नक्सलियों के लिए संकेत था। विजय शर्मा ने गांव की जनसंख्या और परिवारों की स्थिति की जानकारी ली और विकास कार्यों में सहयोग की अपील की।

CSC सेंटर और मार्केटिंग सुविधा का वादा

गृह मंत्री ने इरकभट्टी गांव में जल्द ही कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) खोलने की घोषणा की, ताकि ग्रामीणों को महतारी वंदन योजना जैसी सरकारी योजनाओं की राशि प्राप्त करने के लिए जिला मुख्यालय तक न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि अब गांव में ही डिजिटली सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

चावल बेचने के लिए मिलेगा बाजार, राइस मिल की मांग पर विचार

जन चौपाल में शामिल हुईं महिलाओं ने गांव में राइस मिल खोलने की मांग रखी। इस पर गृहमंत्री ने आश्वस्त किया कि हाथ से तैयार किए गए चावल की पैकेजिंग कर उसे उचित मूल्य पर बेचने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय निर्माण में तेजी लाने की अपील की गई।

वन मंत्री ने की कच्चापाल को मॉडल पंचायत बनाने की घोषणा

गृहमंत्री के साथ प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप और स्थानीय विधायक भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सड़क, तालाब, जैविक खेती और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देकर इस क्षेत्र को मॉडल विकास क्षेत्र में बदला जाएगा। उन्होंने कच्चापाल पंचायत को मॉडल पंचायत के रूप में विकसित करने और युवाओं को रायपुर भ्रमण कराने का वादा किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/home-minister-vijay-sharma-who-reached-the-area-killed-by/article-26370

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.