VIDEO: भिलाई में लड़की ने बातचीत से किया इनकार, तो युवक ने किया जानलेवा हमला, तीन घायल

Bhilai, CG

On

भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र के फरीद नगर में बीती रात एक सिरफिरा युवक अपनी नाराजगी का खौफनाक नमूना पेश कर गया। आरोप है कि युवती ने उससे बात करने से साफ मना कर दिया, तो गुस्साए आरोपी ने युवती के परिवार के तीन सदस्यों पर रॉड और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं आरोपी को भी चोटें आई हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने घायल आरोपी को उपचार के लिए सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

सोशल मीडिया विवाद से भड़क गया मामला

पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवती और उसकी मां के मोबाइल नंबर को भिलाई के रूंगटा कॉलेज के एक सोशल मीडिया पेज पर सार्वजनिक कर दिया गया था। इस वजह से दोनों पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हुआ, जो रात के वक्त हिंसक संघर्ष में बदल गया। हमले के दौरान आरोपी ने युवती के परिवार की महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की, जिससे घटना और भी संवेदनशील हो गई।

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक का हिंसक और उग्र व्यवहार साफ देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं।

पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई की बात

सुपेला थाना पुलिस ने मामले में आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का भी पता लगाने में जुटी है कि सोशल मीडिया पर नंबर डालने के पीछे कौन था और इसके पीछे की मंशा क्या थी।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2025 By Nitin Trivedi

VIDEO: भिलाई में लड़की ने बातचीत से किया इनकार, तो युवक ने किया जानलेवा हमला, तीन घायल

Bhilai, CG

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने घायल आरोपी को उपचार के लिए सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

सोशल मीडिया विवाद से भड़क गया मामला

पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवती और उसकी मां के मोबाइल नंबर को भिलाई के रूंगटा कॉलेज के एक सोशल मीडिया पेज पर सार्वजनिक कर दिया गया था। इस वजह से दोनों पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हुआ, जो रात के वक्त हिंसक संघर्ष में बदल गया। हमले के दौरान आरोपी ने युवती के परिवार की महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की, जिससे घटना और भी संवेदनशील हो गई।

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक का हिंसक और उग्र व्यवहार साफ देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं।

पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई की बात

सुपेला थाना पुलिस ने मामले में आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का भी पता लगाने में जुटी है कि सोशल मीडिया पर नंबर डालने के पीछे कौन था और इसके पीछे की मंशा क्या थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-bhilai-the-girl-refused-to-talk-and-the-young/article-20972

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.