छत्तीसगढ़ में आज बदरा बरसने को तैयार: रायपुर, धमतरी समेत कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मानसून ने पूरी ताकत के साथ दस्तक दी है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में रविवार सुबह से ही रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं और निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति भी सामने आई है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बिजली गिरने का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 3 घंटों में कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिलों में
मेघगर्जन,
आकाशीय बिजली,
30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं,
☛ और मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है।
इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोरबा, जशपुर और गौरेला-पेंड्रा मरवाही जैसे जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते 24 घंटे: सरगुजा और बिलासपुर संभाग में झमाझम

पिछले 24 घंटों में सरगुजा और बिलासपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है।

  • जगदलपुर में अधिकतम तापमान 27°C

  • दुर्ग में न्यूनतम तापमान 20.6°C रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में 9 घंटे में 17 मिमी बारिश

रविवार को राजधानी रायपुर में मानसून की पहली बड़ी वर्षा हुई। सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कुल 17 मिमी बारिश दर्ज की गई। स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार:

  • 7 जुलाई को आकाश मेघाच्छन्न रहेगा

  • रुक-रुककर वर्षा होती रहेगी

  • अधिकतम तापमान: 27°C, न्यूनतम: 24°C

क्या कहता है सिनेप्टिक सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में मानसून द्रोणिका सूरतगढ़ से लेकर दीघा और बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।

  • गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है

  • यह सिस्टम झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर अगले दो दिनों में बढ़ सकता है

  • साथ ही, एक और द्रोणिका अरब सागर से गंगीय पश्चिम बंगाल तक, छत्तीसगढ़ होते हुए फैली है, जो 3.1 से 5.8 किमी ऊंचाई तक सक्रिय है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में आज बदरा बरसने को तैयार: रायपुर, धमतरी समेत कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मानसून ने पूरी ताकत के साथ दस्तक दी है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में रविवार सुबह से ही रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं और निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति भी सामने आई है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बिजली गिरने का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 3 घंटों में कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिलों में
मेघगर्जन,
आकाशीय बिजली,
30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं,
☛ और मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है।
इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोरबा, जशपुर और गौरेला-पेंड्रा मरवाही जैसे जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते 24 घंटे: सरगुजा और बिलासपुर संभाग में झमाझम

पिछले 24 घंटों में सरगुजा और बिलासपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है।

  • जगदलपुर में अधिकतम तापमान 27°C

  • दुर्ग में न्यूनतम तापमान 20.6°C रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में 9 घंटे में 17 मिमी बारिश

रविवार को राजधानी रायपुर में मानसून की पहली बड़ी वर्षा हुई। सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कुल 17 मिमी बारिश दर्ज की गई। स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार:

  • 7 जुलाई को आकाश मेघाच्छन्न रहेगा

  • रुक-रुककर वर्षा होती रहेगी

  • अधिकतम तापमान: 27°C, न्यूनतम: 24°C

क्या कहता है सिनेप्टिक सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में मानसून द्रोणिका सूरतगढ़ से लेकर दीघा और बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।

  • गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है

  • यह सिस्टम झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर अगले दो दिनों में बढ़ सकता है

  • साथ ही, एक और द्रोणिका अरब सागर से गंगीय पश्चिम बंगाल तक, छत्तीसगढ़ होते हुए फैली है, जो 3.1 से 5.8 किमी ऊंचाई तक सक्रिय है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-chhattisgarh-heavy-rains-and-lightning-alert-in-many-districts/article-26753

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.