लालू यादव ने तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से किया बाहर, कहा– बड़े बेटे का व्यवहार गैरजिम्मेदाराना

Jagran Desk

On

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निष्कासित कर दिया है।

उन्होंने इस फैसले की जानकारी खुद फेसबुक पर पोस्ट कर दी। तेजप्रताप की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, जिनमें वे एक महिला के साथ नजर आ रहे थे। इस बीच सोशल मीडिया पर तेजप्रताप की दूसरी शादी करने की अटकलें भी तेज हो गई थीं।

लालू यादव ने लिखा- उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है

लालू यादव ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि तेजप्रताप को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है। उन्होंने कहा कि "निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना हमारे सामाजिक न्याय के लिए चल रहे सामूहिक संघर्ष को कमजोर करती है। बड़े बेटे का लोक आचरण और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक संस्कारों के अनुरूप नहीं है, इसलिए उसे पार्टी और परिवार से दूर किया जाता है।"

लालू ने आगे कहा कि तेजप्रताप अपने निजी जीवन के परिणामों के लिए खुद जिम्मेदार हैं और जो भी उनके संपर्क में आए, वे अपने विवेक से निर्णय लें। उन्होंने परिवार के सदस्यों द्वारा अपनाई गई मर्यादा और सम्मान की बात भी की।

तेजप्रताप का दावा: अकाउंट हुआ हैक

तेजप्रताप की वायरल हुई तस्वीरों और वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया था। उन्होंने अपने एक्स (X) अकाउंट से पोस्ट कर कहा कि यह पोस्ट फर्जी और फोटो एडिटेड है। हालांकि, इसके बाद भी सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहे, जिनमें शादी से लेकर करवा चौथ मनाने तक के दावे किए जा रहे हैं।

शनिवार शाम तेजप्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से ये पोस्ट की गई थी। अभी इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है। तेजप्रताप का दावा है कि उनका अकाउंट हैक किया गया था।

परिवार और नेताओं के रिएक्शन

तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय के परिवार ने वायरल पोस्ट पर कहा कि उन्हें पहले से इस बात की जानकारी थी। राजद के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी का ध्यान बिहार की जनता की सेवा पर है और निजी जीवन का हर व्यक्ति अपने अनुसार फैसला ले सकता है। वहीं पार्टी की प्रवक्ता रोहिणी ने परिवार और परंपराओं की मर्यादा पर जोर दिया।

कांग्रेस और भाजपा के प्रवक्ताओं ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। भाजपा प्रवक्ता ने लालू परिवार में भेदभाव और विवाद की बात कही।

तेजप्रताप के लिए कानूनी चुनौतियां बढ़ सकती हैं

तेजप्रताप और ऐश्वर्या राय के बीच तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है। कानूनी विशेषज्ञों के मुताबिक अगर दूसरी शादी की पुष्टि होती है तो यह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत अवैध मानी जाएगी, और कोर्ट में कार्रवाई हो सकती है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 May 2025 By Nitin Trivedi

लालू यादव ने तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से किया बाहर, कहा– बड़े बेटे का व्यवहार गैरजिम्मेदाराना

Jagran Desk

उन्होंने इस फैसले की जानकारी खुद फेसबुक पर पोस्ट कर दी। तेजप्रताप की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, जिनमें वे एक महिला के साथ नजर आ रहे थे। इस बीच सोशल मीडिया पर तेजप्रताप की दूसरी शादी करने की अटकलें भी तेज हो गई थीं।

लालू यादव ने लिखा- उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है

लालू यादव ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि तेजप्रताप को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है। उन्होंने कहा कि "निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना हमारे सामाजिक न्याय के लिए चल रहे सामूहिक संघर्ष को कमजोर करती है। बड़े बेटे का लोक आचरण और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक संस्कारों के अनुरूप नहीं है, इसलिए उसे पार्टी और परिवार से दूर किया जाता है।"

लालू ने आगे कहा कि तेजप्रताप अपने निजी जीवन के परिणामों के लिए खुद जिम्मेदार हैं और जो भी उनके संपर्क में आए, वे अपने विवेक से निर्णय लें। उन्होंने परिवार के सदस्यों द्वारा अपनाई गई मर्यादा और सम्मान की बात भी की।

तेजप्रताप का दावा: अकाउंट हुआ हैक

तेजप्रताप की वायरल हुई तस्वीरों और वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया था। उन्होंने अपने एक्स (X) अकाउंट से पोस्ट कर कहा कि यह पोस्ट फर्जी और फोटो एडिटेड है। हालांकि, इसके बाद भी सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहे, जिनमें शादी से लेकर करवा चौथ मनाने तक के दावे किए जा रहे हैं।

शनिवार शाम तेजप्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से ये पोस्ट की गई थी। अभी इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है। तेजप्रताप का दावा है कि उनका अकाउंट हैक किया गया था।

परिवार और नेताओं के रिएक्शन

तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय के परिवार ने वायरल पोस्ट पर कहा कि उन्हें पहले से इस बात की जानकारी थी। राजद के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी का ध्यान बिहार की जनता की सेवा पर है और निजी जीवन का हर व्यक्ति अपने अनुसार फैसला ले सकता है। वहीं पार्टी की प्रवक्ता रोहिणी ने परिवार और परंपराओं की मर्यादा पर जोर दिया।

कांग्रेस और भाजपा के प्रवक्ताओं ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। भाजपा प्रवक्ता ने लालू परिवार में भेदभाव और विवाद की बात कही।

तेजप्रताप के लिए कानूनी चुनौतियां बढ़ सकती हैं

तेजप्रताप और ऐश्वर्या राय के बीच तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है। कानूनी विशेषज्ञों के मुताबिक अगर दूसरी शादी की पुष्टि होती है तो यह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत अवैध मानी जाएगी, और कोर्ट में कार्रवाई हो सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A5%82-%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B5-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%A4%E0%A5%87%E0%A4%9C%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%AA-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%80-%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%B0--%E0%A4%95%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E2%80%93-%E0%A4%AC%E0%A5%9C%E0%A5%87-%E0%A4%AC%E0%A5%87%E0%A4%9F%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%B5%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%97%E0%A5%88%E0%A4%B0%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BE/article-22163

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.