टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान: "झीरम घाटी हमला सिर्फ नक्सली वारदात नहीं, राजनीतिक षड्यंत्र था"

Surguja, CG

On

झीरम घाटी नक्सली हमले को लेकर एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। हमले की 12वीं बरसी पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इसे "राजनीतिक साजिश" करार देते हुए कहा कि यह महज नक्सली हमला नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाने की एक गहरी साजिश थी।

श्रद्धांजलि सभा अंबिकापुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई, जहां 25 मई 2013 को झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस नेता नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, विद्याचरण शुक्ल, उदय मुदलियार सहित अन्य नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इस हमले में कुल 33 लोगों की जान गई थी।

"हमले से पहले मेरा काफिला निकला था, फिर भी NIA ने नहीं लिया बयान"

सभा को संबोधित करते हुए सिंहदेव ने कहा, "मैं उस परिवर्तन यात्रा का प्रभारी था, और हमले के कुछ समय पहले ही मेरा काफिला उसी मार्ग से गुजरा था। इसके बावजूद, NIA ने मेरा बयान नहीं लिया। आखिर क्यों?" उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि उस दिन फोर्स और रोड ओपनिंग पार्टी को क्यों हटाया गया, जबकि इससे पहले दो दिनों तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी।

"हमलावरों ने खास नाम पूछे, यह साधारण नक्सली हमला नहीं था"

सिंहदेव ने दावा किया कि हमले के बाद घायल हुए कई लोगों ने बताया कि हमलावर लगातार पूछ रहे थे, "नंदकुमार पटेल कौन है?" उन्होंने कहा, "यदि हमलावर किसी खास नाम की तलाश कर रहे थे, तो यह स्पष्ट है कि हमला योजनाबद्ध तरीके से किसी विशेष लक्ष्य को ध्यान में रखकर किया गया था।"

"जांच को गुमराह किया गया"

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जांच की दिशा को जानबूझकर भ्रमित किया गया। "जांच में यह सवाल ही नहीं उठाया गया कि तीसरे दिन सुरक्षा क्यों हटाई गई, किसके आदेश पर ऐसा हुआ? मैंने और उमेश पटेल ने इस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह से भी बात की, पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई," उन्होंने कहा।

"हमले का मकसद चुनावी परिणाम को प्रभावित करना था"

सिंहदेव ने आरोप लगाया कि इस हमले का मकसद विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की ताकत को कमजोर करना था। "हमारे नेताओं को खत्म कर कांग्रेस को चुनाव में कमजोर करना इस षड्यंत्र का मूल उद्देश्य था।"

कांग्रेस ने मनाया झीरम शहीद दिवस

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने झीरम हमले के शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभा में जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, शैलेंद्र प्रताप सिंह, मदन जायसवाल और अशफाक अली सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 May 2025 By Nitin Trivedi

टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान: "झीरम घाटी हमला सिर्फ नक्सली वारदात नहीं, राजनीतिक षड्यंत्र था"

Surguja, CG

श्रद्धांजलि सभा अंबिकापुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई, जहां 25 मई 2013 को झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस नेता नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, विद्याचरण शुक्ल, उदय मुदलियार सहित अन्य नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इस हमले में कुल 33 लोगों की जान गई थी।

"हमले से पहले मेरा काफिला निकला था, फिर भी NIA ने नहीं लिया बयान"

सभा को संबोधित करते हुए सिंहदेव ने कहा, "मैं उस परिवर्तन यात्रा का प्रभारी था, और हमले के कुछ समय पहले ही मेरा काफिला उसी मार्ग से गुजरा था। इसके बावजूद, NIA ने मेरा बयान नहीं लिया। आखिर क्यों?" उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि उस दिन फोर्स और रोड ओपनिंग पार्टी को क्यों हटाया गया, जबकि इससे पहले दो दिनों तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी।

"हमलावरों ने खास नाम पूछे, यह साधारण नक्सली हमला नहीं था"

सिंहदेव ने दावा किया कि हमले के बाद घायल हुए कई लोगों ने बताया कि हमलावर लगातार पूछ रहे थे, "नंदकुमार पटेल कौन है?" उन्होंने कहा, "यदि हमलावर किसी खास नाम की तलाश कर रहे थे, तो यह स्पष्ट है कि हमला योजनाबद्ध तरीके से किसी विशेष लक्ष्य को ध्यान में रखकर किया गया था।"

"जांच को गुमराह किया गया"

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जांच की दिशा को जानबूझकर भ्रमित किया गया। "जांच में यह सवाल ही नहीं उठाया गया कि तीसरे दिन सुरक्षा क्यों हटाई गई, किसके आदेश पर ऐसा हुआ? मैंने और उमेश पटेल ने इस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह से भी बात की, पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई," उन्होंने कहा।

"हमले का मकसद चुनावी परिणाम को प्रभावित करना था"

सिंहदेव ने आरोप लगाया कि इस हमले का मकसद विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की ताकत को कमजोर करना था। "हमारे नेताओं को खत्म कर कांग्रेस को चुनाव में कमजोर करना इस षड्यंत्र का मूल उद्देश्य था।"

कांग्रेस ने मनाया झीरम शहीद दिवस

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने झीरम हमले के शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभा में जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, शैलेंद्र प्रताप सिंह, मदन जायसवाल और अशफाक अली सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/ts-singhdevs-big-statement-jhiram-valley-attack-was-not-just/article-22161

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.