कोरबा में 2 महीने बाद कब्र से निकाला गया युवक का शव: संदिग्ध मौत की जांच फिर शुरू

Korba, CG

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत के दो महीने बाद उसकी कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया। परिजनों की आशंका और शिकायत पर प्रशासन ने सोमवार को यह कार्रवाई की। अब पोस्टमार्टम के ज़रिए मौत के वास्तविक कारण की जांच की जा रही है।

 मार्च में उड़ीसा में मजदूरी करने गया था तबरेज

मृतक युवक की पहचान तबरेज इमाम (24 वर्ष) निवासी रूमगरा के रूप में हुई है। वह मार्च 2025 में उड़ीसा के एक निर्माण स्थल पर ठेकेदार अरुण पाल के साथ मजदूरी करने गया था। 19 अप्रैल को उसकी मौत की सूचना परिजनों को दी गई।

ठेकेदार के बयानों पर परिजनों को संदेह

परिजनों के अनुसार, ठेकेदार ने तबरेज की अचानक तबीयत बिगड़ने की बात कही थी, लेकिन बाद में कहा गया कि तबीयत ठीक हो गई है। इसके तुरंत बाद मौत की खबर आने से परिवार को संदेह हुआ कि कहीं मौत के पीछे कोई साजिश या लापरवाही तो नहीं है।

पिता ने प्रशासन को दिया आवेदन

तबरेज के पिता नजरे इमाम ने प्रशासन से मौत के सही कारणों की जांच की मांग की थी। आवेदन की समीक्षा के बाद प्रशासन की मौजूदगी में कब्र से शव निकालने की अनुमति दी गई। एक सप्ताह पहले भी कार्रवाई की कोशिश की गई थी, लेकिन दस्तावेजों की कमी से प्रक्रिया टल गई थी।

पोस्टमार्टम के बाद फिर किया गया दफन

सोमवार को तहसीलदार दीपक पटेल की निगरानी में कब्र खोदी गई और तबरेज के शव का पुनः पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव को फिर से दफन कर दिया गया।

प्रशासनिक कार्रवाई से परिजनों को उम्मीद

परिजनों को अब न्याय मिलने की उम्मीद है। पुलिस और प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कोरबा में 2 महीने बाद कब्र से निकाला गया युवक का शव: संदिग्ध मौत की जांच फिर शुरू

Korba, CG

 मार्च में उड़ीसा में मजदूरी करने गया था तबरेज

मृतक युवक की पहचान तबरेज इमाम (24 वर्ष) निवासी रूमगरा के रूप में हुई है। वह मार्च 2025 में उड़ीसा के एक निर्माण स्थल पर ठेकेदार अरुण पाल के साथ मजदूरी करने गया था। 19 अप्रैल को उसकी मौत की सूचना परिजनों को दी गई।

ठेकेदार के बयानों पर परिजनों को संदेह

परिजनों के अनुसार, ठेकेदार ने तबरेज की अचानक तबीयत बिगड़ने की बात कही थी, लेकिन बाद में कहा गया कि तबीयत ठीक हो गई है। इसके तुरंत बाद मौत की खबर आने से परिवार को संदेह हुआ कि कहीं मौत के पीछे कोई साजिश या लापरवाही तो नहीं है।

पिता ने प्रशासन को दिया आवेदन

तबरेज के पिता नजरे इमाम ने प्रशासन से मौत के सही कारणों की जांच की मांग की थी। आवेदन की समीक्षा के बाद प्रशासन की मौजूदगी में कब्र से शव निकालने की अनुमति दी गई। एक सप्ताह पहले भी कार्रवाई की कोशिश की गई थी, लेकिन दस्तावेजों की कमी से प्रक्रिया टल गई थी।

पोस्टमार्टम के बाद फिर किया गया दफन

सोमवार को तहसीलदार दीपक पटेल की निगरानी में कब्र खोदी गई और तबरेज के शव का पुनः पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव को फिर से दफन कर दिया गया।

प्रशासनिक कार्रवाई से परिजनों को उम्मीद

परिजनों को अब न्याय मिलने की उम्मीद है। पुलिस और प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-korba-after-2-months-the-body-of-a-young/article-26224

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.