भिंड में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत: मायके पक्ष ने लगाया हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप

Bhind, MP

मध्यप्रदेश के भिंड जिले के सेमरपुरा गांव में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका 20 वर्षीय शाजिया पत्नी रहीम खान घर के एक कमरे में फांसी पर लटकी मिली।

हालांकि, शरीर पर चोट के निशान मिलने से मामला आत्महत्या के बजाय संदिग्ध मौत का बन गया है। मृतका के मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

शादी को एक साल भी नहीं हुआ, ससुराल वालों पर गंभीर आरोप

शाजिया की मां गजला खान ने बताया कि बेटी की शादी 14 जून 2024 को रहीम खान से हुई थी, जो सेमरपुरा मोड़ पर टायर पंचर की दुकान चलाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही रहीम और उसके परिजन 50 हजार रुपये दहेज की मांग को लेकर शाजिया को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

22 जून को सुलह कर मायके से वापस ले गया था पति

मायके पक्ष के मुताबिक, दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर शाजिया कुछ दिन पहले मायके आ गई थी। 22 जून को पति रहीम ने सुलह का वादा कर उसे फिर से ससुराल ले गया था। लेकिन मात्र 10 दिन के भीतर ही शाजिया की मौत की खबर आ गई।

शरीर पर थे चोट के निशान, पुलिस को शक

बरोही थाना प्रभारी अतुल सिंह भदौरिया ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। शव पर चोट के स्पष्ट निशान हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला भी हो सकता है।

ससुराल पक्ष फरार, जांच जारी

घटना के बाद से मृतका के पति सहित ससुराल पक्ष के सभी लोग मकान छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पीएम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर धारा बढ़ाने की संभावना जताई जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भिंड में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत: मायके पक्ष ने लगाया हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप

Bhind, MP

हालांकि, शरीर पर चोट के निशान मिलने से मामला आत्महत्या के बजाय संदिग्ध मौत का बन गया है। मृतका के मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

शादी को एक साल भी नहीं हुआ, ससुराल वालों पर गंभीर आरोप

शाजिया की मां गजला खान ने बताया कि बेटी की शादी 14 जून 2024 को रहीम खान से हुई थी, जो सेमरपुरा मोड़ पर टायर पंचर की दुकान चलाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही रहीम और उसके परिजन 50 हजार रुपये दहेज की मांग को लेकर शाजिया को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

22 जून को सुलह कर मायके से वापस ले गया था पति

मायके पक्ष के मुताबिक, दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर शाजिया कुछ दिन पहले मायके आ गई थी। 22 जून को पति रहीम ने सुलह का वादा कर उसे फिर से ससुराल ले गया था। लेकिन मात्र 10 दिन के भीतर ही शाजिया की मौत की खबर आ गई।

शरीर पर थे चोट के निशान, पुलिस को शक

बरोही थाना प्रभारी अतुल सिंह भदौरिया ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। शव पर चोट के स्पष्ट निशान हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला भी हो सकता है।

ससुराल पक्ष फरार, जांच जारी

घटना के बाद से मृतका के पति सहित ससुराल पक्ष के सभी लोग मकान छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पीएम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर धारा बढ़ाने की संभावना जताई जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-bhind-a-newly-married-woman-died-in-suspicious-circumstances/article-26296

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.