रायगढ़ में युवक ने जहर खाकर दी जान: शादी का दबाव और 10 लाख की मांग से था मानसिक रूप से परेशान, 5 आरोपी गिरफ्तार

Raigarh, CG

रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में एक 27 वर्षीय युवक ने मानसिक तनाव और सामाजिक दबाव से तंग आकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान सुशील भूमिया (निवासी आरामुड़ा) के रूप में हुई है। पुलिस जांच और सुसाइड नोट के आधार पर मामले में एक युवती और उसके 4 परिजनों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अफेयर के बाद शादी से इनकार, फिर 10 लाख की डिमांड

पुलिस के अनुसार, सुशील का गांव की ही युवती सब्या भूमिया (25 वर्ष) से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रारंभ में दोनों के बीच रिश्ते को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन बाद में सुशील ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी, जिस पर दोनों के बीच आपसी समझौता हो गया।

कुछ समय बाद जब सुशील की दूसरी जगह शादी तय हुई, तो युवती ने फिर से शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया और साथ ही 10 लाख रुपए की आर्थिक मांग की जाने लगी।

 मानसिक दबाव से की आत्महत्या

लगातार दबाव, बदनामी और धन की मांग से परेशान होकर सुशील ने 29 मई 2024 को जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें मानसिक प्रताड़ना और दबाव का स्पष्ट उल्लेख किया गया था।

पांच आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सुशील के परिजनों, गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर जिन पांच लोगों को आरोपी पाया, उनके नाम हैं:

  • सब्या भूमिया (25 वर्ष)

  • दिलीप भूमिया (24 वर्ष)

  • राजेश भूमिया (28 वर्ष)

  • बालमुकुंद नायक (55 वर्ष)

  • लवकुमार महापात्र (81 वर्ष)

पुलिस ने 3 जून को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरणा का मामला दर्ज किया और 1 जुलाई को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया

DSP ने दी जानकारी

डीएसपी सुशांत बनर्जी ने बताया कि, “घटना की जांच में सुसाइड नोट के तथ्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर पुष्टि हुई कि मृतक मानसिक रूप से प्रताड़ित था। आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रायगढ़ में युवक ने जहर खाकर दी जान: शादी का दबाव और 10 लाख की मांग से था मानसिक रूप से परेशान, 5 आरोपी गिरफ्तार

Raigarh, CG

मृतक की पहचान सुशील भूमिया (निवासी आरामुड़ा) के रूप में हुई है। पुलिस जांच और सुसाइड नोट के आधार पर मामले में एक युवती और उसके 4 परिजनों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अफेयर के बाद शादी से इनकार, फिर 10 लाख की डिमांड

पुलिस के अनुसार, सुशील का गांव की ही युवती सब्या भूमिया (25 वर्ष) से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रारंभ में दोनों के बीच रिश्ते को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन बाद में सुशील ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी, जिस पर दोनों के बीच आपसी समझौता हो गया।

कुछ समय बाद जब सुशील की दूसरी जगह शादी तय हुई, तो युवती ने फिर से शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया और साथ ही 10 लाख रुपए की आर्थिक मांग की जाने लगी।

 मानसिक दबाव से की आत्महत्या

लगातार दबाव, बदनामी और धन की मांग से परेशान होकर सुशील ने 29 मई 2024 को जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें मानसिक प्रताड़ना और दबाव का स्पष्ट उल्लेख किया गया था।

पांच आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सुशील के परिजनों, गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर जिन पांच लोगों को आरोपी पाया, उनके नाम हैं:

  • सब्या भूमिया (25 वर्ष)

  • दिलीप भूमिया (24 वर्ष)

  • राजेश भूमिया (28 वर्ष)

  • बालमुकुंद नायक (55 वर्ष)

  • लवकुमार महापात्र (81 वर्ष)

पुलिस ने 3 जून को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरणा का मामला दर्ज किया और 1 जुलाई को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया

DSP ने दी जानकारी

डीएसपी सुशांत बनर्जी ने बताया कि, “घटना की जांच में सुसाइड नोट के तथ्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर पुष्टि हुई कि मृतक मानसिक रूप से प्रताड़ित था। आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-raigad-a-young-man-gave-life-after-consuming-poison/article-26222

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.