रायगढ़ में युवक ने ससुराल में लगाई फांसी: नशे की लत थी, पत्नी से था विवाद; पुलिस कर रही जांच

Raigarh, CG

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। 35 वर्षीय राजेश नाग ने शनिवार की रात अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिजन स्तब्ध हैं और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

राजेश कोरबा जिले का रहने वाला था और कुछ वर्षों पहले उसकी शादी कापू थाना क्षेत्र के अलोला गांव में हुई थी। बताया जा रहा है कि वह शराब का आदी था, और इसी वजह से पत्नी से उसका अक्सर विवाद होता रहता था।

पत्नी मायके में रह रही थी, पति भी आ गया था वहीं

सूत्रों के अनुसार, शराब की लत और घरेलू विवादों से परेशान होकर राजेश की पत्नी कुछ महीने पहले अपने मायके लौट गई थी। करीब एक महीने पहले राजेश भी अपने ससुराल में रहने चला गया। इस दौरान दोनों साथ ही रह रहे थे, लेकिन पारिवारिक स्थिति सामान्य नहीं थी।

शनिवार रात उसने घर के म्यार (छज्जे) में गमछे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

पुलिस मौके पर, पोस्टमॉर्टम के बाद शुरू होगी पड़ताल

घटना की सूचना मिलते ही कापू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मौत के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों और पत्नी के बयान लिए जाएंगे और डिजिटल व मानसिक स्थिति की भी जांच की जाएगी।

नशे की लत और पारिवारिक तनाव बने कारण?

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राजेश लंबे समय से शराब की लत से जूझ रहा था। इसकी वजह से उसके वैवाहिक जीवन में कई बार विवाद की स्थिति बनी। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि घरेलू तनाव, अवसाद या अन्य किसी दबाव ने राजेश को आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर मजबूर किया।

 गांव में शोक का माहौल, परिजन सदमे में

राजेश की आत्महत्या की खबर से अलोला गांव में शोक का माहौल है। परिजन, ससुराल पक्ष और आसपास के लोग घटना को लेकर बेहद आहत हैं। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रायगढ़ में युवक ने ससुराल में लगाई फांसी: नशे की लत थी, पत्नी से था विवाद; पुलिस कर रही जांच

Raigarh, CG

राजेश कोरबा जिले का रहने वाला था और कुछ वर्षों पहले उसकी शादी कापू थाना क्षेत्र के अलोला गांव में हुई थी। बताया जा रहा है कि वह शराब का आदी था, और इसी वजह से पत्नी से उसका अक्सर विवाद होता रहता था।

पत्नी मायके में रह रही थी, पति भी आ गया था वहीं

सूत्रों के अनुसार, शराब की लत और घरेलू विवादों से परेशान होकर राजेश की पत्नी कुछ महीने पहले अपने मायके लौट गई थी। करीब एक महीने पहले राजेश भी अपने ससुराल में रहने चला गया। इस दौरान दोनों साथ ही रह रहे थे, लेकिन पारिवारिक स्थिति सामान्य नहीं थी।

शनिवार रात उसने घर के म्यार (छज्जे) में गमछे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

पुलिस मौके पर, पोस्टमॉर्टम के बाद शुरू होगी पड़ताल

घटना की सूचना मिलते ही कापू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मौत के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों और पत्नी के बयान लिए जाएंगे और डिजिटल व मानसिक स्थिति की भी जांच की जाएगी।

नशे की लत और पारिवारिक तनाव बने कारण?

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राजेश लंबे समय से शराब की लत से जूझ रहा था। इसकी वजह से उसके वैवाहिक जीवन में कई बार विवाद की स्थिति बनी। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि घरेलू तनाव, अवसाद या अन्य किसी दबाव ने राजेश को आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर मजबूर किया।

 गांव में शोक का माहौल, परिजन सदमे में

राजेश की आत्महत्या की खबर से अलोला गांव में शोक का माहौल है। परिजन, ससुराल पक्ष और आसपास के लोग घटना को लेकर बेहद आहत हैं। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-raigad-the-young-man-was-hanging-in-the-in/article-26803

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.