बलौदाबाजार के स्कूल में बच्चों को परोसा कुत्ते का जूठा खाना, 78 को लगे एंटी-रेबीज इंजेक्शन

Baloda Bazar, cg

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक सरकारी मिडिल स्कूल से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पलारी ब्लॉक के ग्राम लछनपुर स्थित स्कूल में मिड-डे मील (मध्यान्ह भोजन) के दौरान बच्चों को कुत्ते के जूठे खाने परोसे जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद 78 बच्चों को एहतियातन एंटी-रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया।

 घटना मंगलवार, 29 जुलाई की दोपहर की है। जब स्कूल की रसोई में जय लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की महिलाएं खाना बना रही थीं, तभी एक आवारा कुत्ता पास रखी सब्जी को चाट गया। बच्चों ने यह देखा और तुरंत शिक्षकों को जानकारी दी।

शिक्षकों ने रोका, फिर भी परोसा गया खाना

बच्चों की शिकायत के बाद शिक्षकों ने समूह की महिलाओं को खाना परोसने से मना किया, मगर समूह की महिलाओं ने दावा किया कि कुत्ते ने खाना जूठा नहीं किया। इसके बावजूद 84 बच्चों को वही खाना परोसा गया।

परिजनों का विरोध, 78 बच्चों को लगा टीका

घटना की जानकारी जैसे ही बच्चों ने घर जाकर परिजनों को दी, अभिभावक और ग्रामीण स्कूल पहुंच गए। इसके बाद बच्चों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रभारी डॉक्टर वीणा वर्मा ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के दबाव पर 78 बच्चों को एंटी-रेबीज का डोज दिया गया।

अधिकारी पहुंचे स्कूल, जांच जारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए 2 अगस्त को एसडीएम दीपक निकुंज, बीईओ नरेश वर्मा और अन्य अधिकारी स्कूल पहुंचे। उन्होंने बच्चों, पालकों, शिक्षकों और स्वास्थ्य विभाग से बयान दर्ज किए। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही गई है।

15 साल से चल रहा है यह महिला समूह

जय लक्ष्मी स्व-सहायता समूह पिछले 15 वर्षों से मध्यान्ह भोजन बना रहा है। समूह की अध्यक्ष गंगा बाई साहू और अन्य सदस्य – दौना बाई, सोनीया, खिलेश्वरी और मीणा साहू उस समय मौजूद थीं। ग्रामीणों ने इन महिलाओं को हटाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Aug 2025 By दैनिक जागरण

बलौदाबाजार के स्कूल में बच्चों को परोसा कुत्ते का जूठा खाना, 78 को लगे एंटी-रेबीज इंजेक्शन

Baloda Bazar, cg

 घटना मंगलवार, 29 जुलाई की दोपहर की है। जब स्कूल की रसोई में जय लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की महिलाएं खाना बना रही थीं, तभी एक आवारा कुत्ता पास रखी सब्जी को चाट गया। बच्चों ने यह देखा और तुरंत शिक्षकों को जानकारी दी।

शिक्षकों ने रोका, फिर भी परोसा गया खाना

बच्चों की शिकायत के बाद शिक्षकों ने समूह की महिलाओं को खाना परोसने से मना किया, मगर समूह की महिलाओं ने दावा किया कि कुत्ते ने खाना जूठा नहीं किया। इसके बावजूद 84 बच्चों को वही खाना परोसा गया।

परिजनों का विरोध, 78 बच्चों को लगा टीका

घटना की जानकारी जैसे ही बच्चों ने घर जाकर परिजनों को दी, अभिभावक और ग्रामीण स्कूल पहुंच गए। इसके बाद बच्चों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रभारी डॉक्टर वीणा वर्मा ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के दबाव पर 78 बच्चों को एंटी-रेबीज का डोज दिया गया।

अधिकारी पहुंचे स्कूल, जांच जारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए 2 अगस्त को एसडीएम दीपक निकुंज, बीईओ नरेश वर्मा और अन्य अधिकारी स्कूल पहुंचे। उन्होंने बच्चों, पालकों, शिक्षकों और स्वास्थ्य विभाग से बयान दर्ज किए। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही गई है।

15 साल से चल रहा है यह महिला समूह

जय लक्ष्मी स्व-सहायता समूह पिछले 15 वर्षों से मध्यान्ह भोजन बना रहा है। समूह की अध्यक्ष गंगा बाई साहू और अन्य सदस्य – दौना बाई, सोनीया, खिलेश्वरी और मीणा साहू उस समय मौजूद थीं। ग्रामीणों ने इन महिलाओं को हटाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/suspected-food-served-to-students-at-balodabazar-government-school/article-29632

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.