बीजापुर में मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर: डिप्टी कमांडर और स्नाइपर था सोढ़ी कन्ना, 303 राइफल बरामद

Bijapur, CG

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक बार फिर बड़ी मुठभेड़ हुई। इस ऑपरेशन में 8 लाख रुपये का इनामी नक्सली सोढ़ी कन्ना, जो डिप्टी कमांडर और स्नाइपर था, मारा गया।

घटनास्थल से उसका शव और एक 303 बोर की रायफल बरामद की गई है।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि माओवादियों की सक्रियता की सूचना पर डीआरजी बीजापुर-दंतेवाड़ा, एसटीएफ, कोबरा बटालियन 202 और 210, तथा सीआरपीएफ की संयुक्त टीम 4 जुलाई से सर्च ऑपरेशन पर रवाना की गई थी।

18 महीने में मारे गए 415 हार्डकोर नक्सली: IG सुंदरराज पी.

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने जानकारी दी कि इस मुठभेड़ के साथ ही पिछले 18 महीनों में 415 हार्डकोर माओवादियों को ढेर किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 2024 की निर्णायक उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए, वर्ष 2025 में भी सुरक्षा बल रणनीतिक और आक्रामक मोड में लगातार अभियान चला रहे हैं। यह माओवादी नेटवर्क को तगड़ा झटका है।

बरामद हुए हथियार और सामग्री

मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में नक्सली सामग्री जब्त की है, जिसमें शामिल हैं:

  • 303 बोर रायफल और 5 जिंदा कारतूस

  • एके-47 की मैगजीन और 59 जिंदा राउंड

  • माओवादी वर्दी

  • डेटोनेटर, कोडेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज

  • रेडियो, नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोग की सामग्री

बारिश और दुर्गम इलाके में भी नहीं रुका ऑपरेशन

आईजी सुंदरराज ने कहा कि लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी, जंगली इलाकों की कठिनाइयों के बावजूद सुरक्षा बल पूरे समर्पण के साथ ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने ऑपरेशन में शामिल सभी बलों को उनकी साहसिक कार्रवाई और अनुशासित रणनीति के लिए बधाई दी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बीजापुर में मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर: डिप्टी कमांडर और स्नाइपर था सोढ़ी कन्ना, 303 राइफल बरामद

Bijapur, CG

घटनास्थल से उसका शव और एक 303 बोर की रायफल बरामद की गई है।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि माओवादियों की सक्रियता की सूचना पर डीआरजी बीजापुर-दंतेवाड़ा, एसटीएफ, कोबरा बटालियन 202 और 210, तथा सीआरपीएफ की संयुक्त टीम 4 जुलाई से सर्च ऑपरेशन पर रवाना की गई थी।

18 महीने में मारे गए 415 हार्डकोर नक्सली: IG सुंदरराज पी.

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने जानकारी दी कि इस मुठभेड़ के साथ ही पिछले 18 महीनों में 415 हार्डकोर माओवादियों को ढेर किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 2024 की निर्णायक उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए, वर्ष 2025 में भी सुरक्षा बल रणनीतिक और आक्रामक मोड में लगातार अभियान चला रहे हैं। यह माओवादी नेटवर्क को तगड़ा झटका है।

बरामद हुए हथियार और सामग्री

मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में नक्सली सामग्री जब्त की है, जिसमें शामिल हैं:

  • 303 बोर रायफल और 5 जिंदा कारतूस

  • एके-47 की मैगजीन और 59 जिंदा राउंड

  • माओवादी वर्दी

  • डेटोनेटर, कोडेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज

  • रेडियो, नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोग की सामग्री

बारिश और दुर्गम इलाके में भी नहीं रुका ऑपरेशन

आईजी सुंदरराज ने कहा कि लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी, जंगली इलाकों की कठिनाइयों के बावजूद सुरक्षा बल पूरे समर्पण के साथ ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने ऑपरेशन में शामिल सभी बलों को उनकी साहसिक कार्रवाई और अनुशासित रणनीति के लिए बधाई दी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-the-encounter-in-bijapur-8-lakh-prize-naxalite-deputy/article-26825

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.