सिंगरौली में महिला की संदिग्ध मौत: पति बता रहा एक्सीडेंट, मां और भाई बोले- की गई है हत्या

Singrauli, MP

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका रिया राय अपने पति दिलीप जायसवाल के साथ बुलेट पर सवार होकर इंदौर से सिंगरौली आ रही थी, तभी सरई थाना क्षेत्र के धोहनी जंगल मार्ग पर कथित रूप से एक्सीडेंट हुआ।

दिलीप इसे सड़क हादसा बता रहा है, लेकिन महिला के परिजन इसे हत्या करार दे रहे हैं।

रिया के गले पर दबाव और नाखून के निशान, सिर पर गंभीर चोट

पुलिस को घटनास्थल पर रिया मृत अवस्था में मिली, जबकि दिलीप को कोई गंभीर चोट नहीं आई। प्रारंभिक जांच में रिया के गले पर दबाव और नाखूनों के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। एफएसएल की टीम और डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पुलिस ने फिलहाल जांच प्रारंभ कर दी है।

2019 में लव अफेयर से शुरू हुई थी कहानी, रेप का केस, फिर शादी

रिया राय और दिलीप जायसवाल के बीच 2019 से प्रेम संबंध थे। रिया ने दिलीप पर रेप का मामला दर्ज कराया था, जिसमें वह तीन महीने जेल में रहा। बाद में रिया ने ही उसकी जमानत कराई और 28 सितंबर 2019 को जबलपुर में कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे।

परिजनों का आरोप- प्रेमजाल में फंसाकर की हत्या

रिया की मां रेणु राय ने कहा, "दिलीप ने पहले मेरी बेटी को प्रेमजाल में फंसाया, फिर शादी की और प्रताड़ित करता रहा। आखिरकार मेरी बेटी की हत्या कर दी।" भाई रिकी राय ने बताया कि दिलीप लगातार रिया को परेशान करता था और परिवार से बातचीत तक करने से रोकता था।

इंदौर से सिंगरौली की यात्रा और घटनाक्रम

दिलीप और रिया 4 जुलाई को इंदौर से बुलेट पर निकले थे। जबलपुर में एक दिन रुकने के बाद 6 जुलाई को दोपहर उन्होंने परिजनों को बताया कि वे सिंगरौली के लिए रवाना हो रहे हैं। रात 11:30 बजे दिलीप ने फोन कर बताया कि एक्सीडेंट हो गया है। इसके कुछ ही देर बाद रिया की मौत की खबर आई।

पोस्टिंग से एक दिन पहले हुई मौत

रिया राय को 8 जुलाई को अपने गांव बरका के स्कूल में अतिथि शिक्षक के तौर पर जॉइन करना था। इसी वजह से दोनों इंदौर से गांव लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में रिया की मौत हो गई, जिससे परिवार सदमे में है।

पुलिस जांच जारी, हत्या या हादसा तय करेगी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतका के शरीर पर जो निशान मिले हैं, वे सामान्य दुर्घटना के नहीं लगते। पोस्टमॉर्टम और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतका के पति से पूछताछ की जा रही है और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सिंगरौली में महिला की संदिग्ध मौत: पति बता रहा एक्सीडेंट, मां और भाई बोले- की गई है हत्या

Singrauli, MP

दिलीप इसे सड़क हादसा बता रहा है, लेकिन महिला के परिजन इसे हत्या करार दे रहे हैं।

रिया के गले पर दबाव और नाखून के निशान, सिर पर गंभीर चोट

पुलिस को घटनास्थल पर रिया मृत अवस्था में मिली, जबकि दिलीप को कोई गंभीर चोट नहीं आई। प्रारंभिक जांच में रिया के गले पर दबाव और नाखूनों के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। एफएसएल की टीम और डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पुलिस ने फिलहाल जांच प्रारंभ कर दी है।

2019 में लव अफेयर से शुरू हुई थी कहानी, रेप का केस, फिर शादी

रिया राय और दिलीप जायसवाल के बीच 2019 से प्रेम संबंध थे। रिया ने दिलीप पर रेप का मामला दर्ज कराया था, जिसमें वह तीन महीने जेल में रहा। बाद में रिया ने ही उसकी जमानत कराई और 28 सितंबर 2019 को जबलपुर में कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे।

परिजनों का आरोप- प्रेमजाल में फंसाकर की हत्या

रिया की मां रेणु राय ने कहा, "दिलीप ने पहले मेरी बेटी को प्रेमजाल में फंसाया, फिर शादी की और प्रताड़ित करता रहा। आखिरकार मेरी बेटी की हत्या कर दी।" भाई रिकी राय ने बताया कि दिलीप लगातार रिया को परेशान करता था और परिवार से बातचीत तक करने से रोकता था।

इंदौर से सिंगरौली की यात्रा और घटनाक्रम

दिलीप और रिया 4 जुलाई को इंदौर से बुलेट पर निकले थे। जबलपुर में एक दिन रुकने के बाद 6 जुलाई को दोपहर उन्होंने परिजनों को बताया कि वे सिंगरौली के लिए रवाना हो रहे हैं। रात 11:30 बजे दिलीप ने फोन कर बताया कि एक्सीडेंट हो गया है। इसके कुछ ही देर बाद रिया की मौत की खबर आई।

पोस्टिंग से एक दिन पहले हुई मौत

रिया राय को 8 जुलाई को अपने गांव बरका के स्कूल में अतिथि शिक्षक के तौर पर जॉइन करना था। इसी वजह से दोनों इंदौर से गांव लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में रिया की मौत हो गई, जिससे परिवार सदमे में है।

पुलिस जांच जारी, हत्या या हादसा तय करेगी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतका के शरीर पर जो निशान मिले हैं, वे सामान्य दुर्घटना के नहीं लगते। पोस्टमॉर्टम और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतका के पति से पूछताछ की जा रही है और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-singrauli-a-womans-suspected-death-is-husband-and-brother-in-law/article-26823

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.