दुर्ग में पटवारी की नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख की ठगी: फर्जी दस्तावेज़ और अपॉइंटमेंट लेटर भी दिए गए

Durg, cg

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नौकरी लगवाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पटवारी की सरकारी नौकरी का झांसा देकर 15 लाख रुपए छह किस्तों में ठगे और साथ ही फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर भी भेजा।

 पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महिला साथी की तलाश जारी है।

ठगी का पूरा मामला

उरला के अंबेडकर नगर निवासी रूपेश कुमार ने 2022 में दुर्ग के दो आरोपियों हितेश सिन्हा और नीलिमा बसंती मिंज से संपर्क किया था। आरोपियों ने सरकारी अधिकारियों से जान-पहचान होने का दावा कर पटवारी की नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद रूपेश ने क्रमशः छह बार कुल 15 लाख रुपए आरोपियों को दिए।

फर्जी दस्तावेज़ों का खेल

2023 में आरोपियों ने राज्य सरकार के सचिव स्तर के अधिकारियों के नकली हस्ताक्षर और सील लगाकर फर्जी दस्तावेज़ दिखाए और 4 लाख रुपए और मांगे। रूपेश ने यह रकम भी ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। आरोपियों ने स्पीड पोस्ट के माध्यम से फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर भेजा, लेकिन नौकरी नहीं मिली और वे लगातार टालमटोल करते रहे।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रूपेश को ठगी का एहसास होने पर उसने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 11 अगस्त को हितेश को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में नीलिमा के साथ मिलकर ठगी करने की बात कबूल की। पुलिस अब महिला आरोपी की खोज में जुटी है। मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Aug 2025 By दैनिक जागरण

दुर्ग में पटवारी की नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख की ठगी: फर्जी दस्तावेज़ और अपॉइंटमेंट लेटर भी दिए गए

Durg, cg

 पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महिला साथी की तलाश जारी है।

ठगी का पूरा मामला

उरला के अंबेडकर नगर निवासी रूपेश कुमार ने 2022 में दुर्ग के दो आरोपियों हितेश सिन्हा और नीलिमा बसंती मिंज से संपर्क किया था। आरोपियों ने सरकारी अधिकारियों से जान-पहचान होने का दावा कर पटवारी की नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद रूपेश ने क्रमशः छह बार कुल 15 लाख रुपए आरोपियों को दिए।

फर्जी दस्तावेज़ों का खेल

2023 में आरोपियों ने राज्य सरकार के सचिव स्तर के अधिकारियों के नकली हस्ताक्षर और सील लगाकर फर्जी दस्तावेज़ दिखाए और 4 लाख रुपए और मांगे। रूपेश ने यह रकम भी ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। आरोपियों ने स्पीड पोस्ट के माध्यम से फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर भेजा, लेकिन नौकरी नहीं मिली और वे लगातार टालमटोल करते रहे।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रूपेश को ठगी का एहसास होने पर उसने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 11 अगस्त को हितेश को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में नीलिमा के साथ मिलकर ठगी करने की बात कबूल की। पुलिस अब महिला आरोपी की खोज में जुटी है। मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-the-name-of-getting-patwari-jobs-in-the-fort/article-30453

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.