कोरापुट-किरंदुल रेल लाइन पर लैंडस्लाइड: दो ट्रेनें रद्द, ट्रैक पर मिट्टी-चट्टानों का मलबा; रेलवे ने शुरू किया राहत कार्य

Jagdalpur, CG

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कोरापुट-किरंदुल रेलमार्ग पर भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की घटना सामने आई है।

लैंडस्लाइड के कारण ट्रैक पर मिट्टी और चट्टानों का भारी मलबा गिर गया है, जिससे रेल परिचालन बाधित हो गया है। हादसे के चलते किरंदुल-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस और हिराखंड एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

मल्लीगुड़ा-जरती स्टेशन के बीच हुआ भूस्खलन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, लैंडस्लाइड कोरापुट-किरंदुल लाइन के मल्लीगुड़ा और जरती स्टेशनों के बीच हुआ है। सूचना मिलते ही रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की टीमें मौके पर रवाना हुईं और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

हालांकि रेलवे ने स्पष्ट किया है कि लाइन बहाली में कितना समय लगेगा, इसका अभी कोई सटीक अनुमान नहीं लगाया जा सकता।

लगातार तीन दिन से हो रही बारिश बनी कारण

बस्तर अंचल में तीन दिनों से मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे पहाड़ी इलाकों की मिट्टी और चट्टानों में दरारें पड़ रही हैं। कोरापुट-किरंदुल मार्ग पर पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। इस बार लैंडस्लाइड की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रेनें रद्द, यात्रियों को सड़क मार्ग का सहारा

रेल लाइन बाधित होने के कारण यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। बस्तर से ओडिशा, आंध्रप्रदेश और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले यात्रियों को सड़क मार्ग से ही सफर करना पड़ रहा है। हालांकि निजी वाहन चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूला जा रहा है, जिससे यात्रियों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं

रेलवे की अपील - बिना पुष्टि यात्रा न करें

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर लें। रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सूचना उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कोरापुट-किरंदुल रेल लाइन पर लैंडस्लाइड: दो ट्रेनें रद्द, ट्रैक पर मिट्टी-चट्टानों का मलबा; रेलवे ने शुरू किया राहत कार्य

Jagdalpur, CG

लैंडस्लाइड के कारण ट्रैक पर मिट्टी और चट्टानों का भारी मलबा गिर गया है, जिससे रेल परिचालन बाधित हो गया है। हादसे के चलते किरंदुल-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस और हिराखंड एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

मल्लीगुड़ा-जरती स्टेशन के बीच हुआ भूस्खलन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, लैंडस्लाइड कोरापुट-किरंदुल लाइन के मल्लीगुड़ा और जरती स्टेशनों के बीच हुआ है। सूचना मिलते ही रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की टीमें मौके पर रवाना हुईं और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

हालांकि रेलवे ने स्पष्ट किया है कि लाइन बहाली में कितना समय लगेगा, इसका अभी कोई सटीक अनुमान नहीं लगाया जा सकता।

लगातार तीन दिन से हो रही बारिश बनी कारण

बस्तर अंचल में तीन दिनों से मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे पहाड़ी इलाकों की मिट्टी और चट्टानों में दरारें पड़ रही हैं। कोरापुट-किरंदुल मार्ग पर पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। इस बार लैंडस्लाइड की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रेनें रद्द, यात्रियों को सड़क मार्ग का सहारा

रेल लाइन बाधित होने के कारण यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। बस्तर से ओडिशा, आंध्रप्रदेश और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले यात्रियों को सड़क मार्ग से ही सफर करना पड़ रहा है। हालांकि निजी वाहन चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूला जा रहा है, जिससे यात्रियों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं

रेलवे की अपील - बिना पुष्टि यात्रा न करें

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर लें। रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सूचना उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/landslide-two-trains-on-koraput-kirandul-railway-line-canceled-soil-rock-debris/article-26344

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.