नर्सिंग संस्थानों में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी: अब 31 दिसंबर तक मिलेगा प्रवेश का मौका

रायपुर (छ.ग.)

On

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद इंडियन नर्सिंग काउंसिल का नोटिफिकेशन जारी, ANM से MSc नर्सिंग तक लागू होगा फैसला

नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए देशभर के सभी नर्सिंग संस्थानों में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 कर दी है। इससे पहले यह समय-सीमा 30 नवंबर 2025 तय थी। यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में लिया गया है, जिसके बाद INC ने नया नोटिफिकेशन जारी किया।

INC की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, यह निर्णय ANM, GNM, B.Sc. नर्सिंग, पोस्ट बेसिक B.Sc. नर्सिंग (PBBSc) और MSc नर्सिंग सहित सभी प्रमुख नर्सिंग पाठ्यक्रमों पर लागू होगा। परिषद ने स्पष्ट किया है कि 31 दिसंबर के बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 2 दिसंबर 2025 को मध्यप्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में 31 दिसंबर तक प्रवेश की अनुमति दी थी। इसके बाद 18 दिसंबर 2025 को अदालत ने पूरे देश के नर्सिंग संस्थानों के लिए समान रूप से प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने के निर्देश दिए। इन्हीं आदेशों के आधार पर इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने राष्ट्रीय स्तर पर नई समय-सीमा लागू की है, ताकि सभी राज्यों में एकरूपता बनी रहे।

छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में हर साल नर्सिंग कॉलेजों की बड़ी संख्या में सीटें खाली रह जाती हैं। प्रदेश में कुल 7,811 नर्सिंग सीटें हैं, जिनमें से पहले चरण की काउंसलिंग के बाद भी 4,147 सीटें खाली रह गई थीं। विशेषज्ञों के अनुसार, सीमित समय, पर्सेंटाइल कटऑफ और ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों के छात्रों की चुनौतियां इसकी प्रमुख वजह हैं।

इसी बीच निजी नर्सिंग कॉलेज संघों ने पर्सेंटाइल कटऑफ समाप्त कर शून्य पर्सेंटाइल पर प्रवेश देने की मांग भी उठाई है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने INC को पत्र भेजकर तर्क दिया है कि छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी बहुल राज्य में उच्च पर्सेंटाइल हासिल करना कई छात्रों के लिए कठिन होता है। हालांकि, INC ने स्पष्ट किया है कि न्यूनतम योग्यता और प्रवेश से जुड़े मूल नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

परिषद के अनुसार, 31 अक्टूबर 2025 तक प्रवेश लेने वाले छात्र ‘रेगुलर या ईवन बैच’ में शामिल होंगे, जबकि 1 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच प्रवेश लेने वाले छात्रों को ‘इररेगुलर या ऑड बैच’ माना जाएगा। इररेगुलर बैच के लिए कक्षाएं और परीक्षाएं अलग से आयोजित करनी होंगी, ताकि नियमित छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

INC ने यह भी दोहराया है कि B.Sc. नर्सिंग में प्रवेश केवल राज्य सरकार के कॉमन एंट्रेंस एग्जाम या विश्वविद्यालय स्तर की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही होगा। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

शैक्षणिक विशेषज्ञों का मानना है कि समय-सीमा बढ़ने से हजारों छात्रों को लाभ मिलेगा और खाली सीटें भरने में मदद मिलेगी। हालांकि, परिषद ने साफ कर दिया है कि 31 दिसंबर 2025 के बाद किसी भी तरह की छूट या विस्तार नहीं दिया जाएगा।

--------------------------------------------------------------------------=

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

-----------------

www.dainikjagranmpcg.com
25 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/last-date-for-admission-in-nursing-institutes-extended-now-chance/article-41050

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.