रीवा लाठीचार्ज पर सीएम की सख्ती: बोले- कलेक्टर जिला नहीं संभाल पा रहे तो हटाना पड़ेगा

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार रात रीवा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद जिला प्रशासन की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि खाद वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो कलेक्टर हालात नहीं संभाल पा रहे हैं, उन्हें हटाना होगा।

मुख्यमंत्री ने सीएम हाउस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों की खाद आपूर्ति और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खाद की उपलब्धता और वितरण को लेकर प्रशासन पूरी जिम्मेदारी निभाए। किसानों से लगातार संवाद किया जाए ताकि अव्यवस्था और असंतोष की स्थिति न बने।

रीवा में क्यों भड़के हालात
रीवा के करहिया मंडी में मंगलवार रात खाद की किल्लत से परेशान किसान लाइन में खड़े थे। जब शाम को अचानक काउंटर बंद कर दिया गया, तो नाराज किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर किसानों को खदेड़ा। इसमें कई किसान घायल हुए। पुलिस का कहना है कि स्थिति को काबू में करने के लिए “हल्का बल प्रयोग” किया गया।

सीएम ने दिए कड़े निर्देश

  • खाद की रैक आने से कम से कम 3 दिन पहले किसानों को सूचना दी जाए।

  • वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता रखी जाए और जनप्रतिनिधियों के साथ स्टॉक की जानकारी साझा की जाए।

  • पैक्स और निजी विक्रेताओं की आकस्मिक जांच और मॉनिटरिंग अनिवार्य हो।

  • जिन किसानों के नाम राहत सूची से छूट गए हैं, उनका तुरंत सर्वे कर सहायता दी जाए।

अच्छे और खराब जिलों की रिपोर्ट
बैठक में शाजापुर, जबलपुर, दमोह और धार के इंतजामों की सराहना हुई, जहां टोकन सिस्टम और सुव्यवस्थित वितरण से मारामारी की स्थिति नहीं बनी। वहीं, रीवा और सीधी में सबसे ज्यादा अव्यवस्था पाई गई, जिसके चलते विवाद और लाठीचार्ज जैसी घटनाएं हुईं।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Sep 2025 By दैनिक जागरण

रीवा लाठीचार्ज पर सीएम की सख्ती: बोले- कलेक्टर जिला नहीं संभाल पा रहे तो हटाना पड़ेगा

Bhopal, MP

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि खाद वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो कलेक्टर हालात नहीं संभाल पा रहे हैं, उन्हें हटाना होगा।

मुख्यमंत्री ने सीएम हाउस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों की खाद आपूर्ति और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खाद की उपलब्धता और वितरण को लेकर प्रशासन पूरी जिम्मेदारी निभाए। किसानों से लगातार संवाद किया जाए ताकि अव्यवस्था और असंतोष की स्थिति न बने।

रीवा में क्यों भड़के हालात
रीवा के करहिया मंडी में मंगलवार रात खाद की किल्लत से परेशान किसान लाइन में खड़े थे। जब शाम को अचानक काउंटर बंद कर दिया गया, तो नाराज किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर किसानों को खदेड़ा। इसमें कई किसान घायल हुए। पुलिस का कहना है कि स्थिति को काबू में करने के लिए “हल्का बल प्रयोग” किया गया।

सीएम ने दिए कड़े निर्देश

  • खाद की रैक आने से कम से कम 3 दिन पहले किसानों को सूचना दी जाए।

  • वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता रखी जाए और जनप्रतिनिधियों के साथ स्टॉक की जानकारी साझा की जाए।

  • पैक्स और निजी विक्रेताओं की आकस्मिक जांच और मॉनिटरिंग अनिवार्य हो।

  • जिन किसानों के नाम राहत सूची से छूट गए हैं, उनका तुरंत सर्वे कर सहायता दी जाए।

अच्छे और खराब जिलों की रिपोर्ट
बैठक में शाजापुर, जबलपुर, दमोह और धार के इंतजामों की सराहना हुई, जहां टोकन सिस्टम और सुव्यवस्थित वितरण से मारामारी की स्थिति नहीं बनी। वहीं, रीवा और सीधी में सबसे ज्यादा अव्यवस्था पाई गई, जिसके चलते विवाद और लाठीचार्ज जैसी घटनाएं हुईं।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cms-strictness-said-on-rewa-lathicharge-if-the-collector-is/article-32294

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.