रायपुर में ठंडा भजिया लाने पर दोस्त की हत्या, CCTV में कैद वारदात

रायपुर (छ.ग.)

On

शराब के नशे में डेयरी कर्मचारी ने लात-घूंसे, चाकू और रॉड से किया हमला; हत्या के बाद शव के पास बैठकर रोता रहा आरोपी

राजधानी रायपुर में मामूली विवाद ने दोस्ती को खून में बदल दिया। ठंडा भजिया लाने की बात पर शुरू हुई कहासुनी में एक डेयरी कर्मचारी ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मृतक की पहचान दुर्गेश धृतलहरे (27) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम सन्नी साहू है। घटना मंगलवार, 23 दिसंबर की रात की है। दोनों एक ही डेयरी में काम करते थे और वारदात से पहले साथ बैठकर शराब पी रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, शराब पीने के बाद दुर्गेश भजिया लेकर आया था, लेकिन भजिया ठंडा होने पर सन्नी साहू भड़क गया। पहले दोनों में बहस हुई, फिर सन्नी ने दुर्गेश को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उसने लात-घूंसे मारे, चाकू से हमला किया और लोहे की रॉड से कई वार किए। CCTV फुटेज में आरोपी को दुर्गेश को घसीटते और लगातार पीटते हुए साफ देखा जा सकता है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शराब के नशे में था और ठंडा भजिया लाने की बात को लेकर गुस्से में आ गया। पुलिस का कहना है कि नशे और आपसी बहस ने स्थिति को हिंसक बना दिया, जिसके चलते यह हत्या हुई।

गंभीर चोटों के कारण दुर्गेश खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया। जब वह नहीं उठा, तो सन्नी उसे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी अस्पताल में अपने दोस्त की लाश के पास बैठकर रोता रहा और पश्चाताप करता नजर आया।

रात करीब एक बजे कचना स्थित डेयरी के संचालक चिंटू साहू ने पुलिस को सूचना दी कि उनके दो कर्मचारी गायब हैं और कमरे में खून के निशान व घसीटने के सबूत मिले हैं। सूचना मिलते ही खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची। CCTV फुटेज की जांच के बाद हत्या की पुष्टि हुई और आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

पुलिस ने आरोपी सन्नी साहू की तलाश में टीमें बनाई। मुखबिर की सूचना पर उसे मेकाहारा अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

................................................................................................................

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/murder-of-friend-for-bringing-cold-bhajiya-in-raipur-incident/article-41008

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.