25 साल तक जंगल में हथियार थामे रखा, अब थामी शांति की राह: नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण

Rajnandgaon, CG

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में नक्सल संगठन के दो अहम सदस्य – जीवन उर्फ राम तुलावी और उनकी पत्नी अगासा उर्फ आरती कोर्राम ने आखिरकार मुख्यधारा में लौटने का फैसला कर लिया। दोनों पिछले ढाई दशक से माओवादी संगठन में सक्रिय थे और अब शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

जीवन तुलावी, मूलतः परवीडीह गांव का रहने वाला है। उसने वर्ष 2000 में पारिवारिक विवादों से परेशान होकर नक्सली संगठन की राह पकड़ ली थी। धीरे-धीरे वह एलओस सदस्य से लेकर डिवीजनल कमेटी मेम्बर (DVCM) तक पहुंच गया। उसे नक्सलियों के बीच शिक्षक की भूमिका दी गई थी और वह MOPOS (मोबाइल पोलिटिकल स्कूल) के तहत गांव-गांव घूमकर कैडरों को प्रशिक्षित करता रहा।

आरती कोर्राम, जिसे नक्सली नाम अगासा मिला, लोक कला मंच से जुड़ी हुई थी और नाट्य मंडली के माध्यम से संगठन से जुड़ी। साल 2007 में जीवन से विवाह के बाद उसने चेतना नाट्य मंडली में काम किया और बाद में प्रेस टीम का हिस्सा बनी। दोनों ने माना कि संगठन में ऊंच-नीच और भेदभाव की संस्कृति हावी हो गई है, जिससे तंग आकर उन्होंने आत्मसमर्पण का रास्ता चुना।

राज्य सरकार की नक्सली आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति-2025 के तहत दोनों को ₹50,000 की राहत राशि दी गई है। साथ ही घोषित इनाम – राम तुलावी पर ₹8 लाख और आरती कोर्राम पर ₹5 लाख – शीघ्र प्रदान किया जाएगा।

यह आत्मसमर्पण ‘ऑपरेशन प्रयास’ के तहत हुआ, जो IG अभिषेक शांडिल्य और SP यशपाल सिंह के निर्देशन में चल रहा है। इस कार्रवाई में ITBP और DRG की संयुक्त भूमिका रही।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jun 2025 By दैनिक जागरण

25 साल तक जंगल में हथियार थामे रखा, अब थामी शांति की राह: नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण

Rajnandgaon, CG

जीवन तुलावी, मूलतः परवीडीह गांव का रहने वाला है। उसने वर्ष 2000 में पारिवारिक विवादों से परेशान होकर नक्सली संगठन की राह पकड़ ली थी। धीरे-धीरे वह एलओस सदस्य से लेकर डिवीजनल कमेटी मेम्बर (DVCM) तक पहुंच गया। उसे नक्सलियों के बीच शिक्षक की भूमिका दी गई थी और वह MOPOS (मोबाइल पोलिटिकल स्कूल) के तहत गांव-गांव घूमकर कैडरों को प्रशिक्षित करता रहा।

आरती कोर्राम, जिसे नक्सली नाम अगासा मिला, लोक कला मंच से जुड़ी हुई थी और नाट्य मंडली के माध्यम से संगठन से जुड़ी। साल 2007 में जीवन से विवाह के बाद उसने चेतना नाट्य मंडली में काम किया और बाद में प्रेस टीम का हिस्सा बनी। दोनों ने माना कि संगठन में ऊंच-नीच और भेदभाव की संस्कृति हावी हो गई है, जिससे तंग आकर उन्होंने आत्मसमर्पण का रास्ता चुना।

राज्य सरकार की नक्सली आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति-2025 के तहत दोनों को ₹50,000 की राहत राशि दी गई है। साथ ही घोषित इनाम – राम तुलावी पर ₹8 लाख और आरती कोर्राम पर ₹5 लाख – शीघ्र प्रदान किया जाएगा।

यह आत्मसमर्पण ‘ऑपरेशन प्रयास’ के तहत हुआ, जो IG अभिषेक शांडिल्य और SP यशपाल सिंह के निर्देशन में चल रहा है। इस कार्रवाई में ITBP और DRG की संयुक्त भूमिका रही।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/naxalite-couple-surrendered-the-path-of-peace-in-the-forest/article-24823

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.