खैरागढ़ में पिकअप पलटी, 24 मजदूर घायल: खेत से लौटते वक्त हादसा, लापरवाही से बिगड़ा संतुलन

Khairagarh, CG

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-गंडई-छुईखदान जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 मजदूर घायल हो गए। सभी मजदूर खेत में काम करने के बाद घर लौट रहे थे।

ग्राम बोरई के पास उदयपुर रोड के एक तीखे मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप ब्रेक न लगने से अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल

पिकअप में सवार सभी मजदूर स्थानीय खेतों में दिहाड़ी पर काम कर अपने गांव लौट रहे थे। हादसे में तीन मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल मजदूरों को पिकअप से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में इलाज को लेकर उठे सवाल

घायल मजदूरों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि डॉक्टर ने रात में केवल एक बार प्राथमिक जांच की और फिर कोई दोबारा देखने नहीं आया। बीएमओ और संबंधित चिकित्सकों की गैरहाजिरी से उपचार में भारी अनदेखी हुई।

कानून के बावजूद मालवाहक गाड़ियों में हो रही सवारी

ग्रामीण इलाकों में मालवाहक वाहनों में सवारी करना एक आम चलन बन गया है, जो न केवल कानून के खिलाफ है बल्कि जानलेवा भी साबित हो रहा है। यह हादसा भी इसी गैरकानूनी प्रवृत्ति और लापरवाही का नतीजा था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मोड़ पर स्पीड ब्रेकर लगाने, बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और लापरवाह चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी बनी दुर्घटनाओं की वजह

यह हादसा एक बार फिर यह दिखाता है कि किस तरह सड़क सुरक्षा के नियमों की लगातार अनदेखी हो रही है। न तो वाहन चालकों में जागरूकता है और न ही प्रशासन की तरफ से नियमित निगरानी। नतीजा यह होता है कि हादसे आम हो जाते हैं और कई परिवार पीड़ा में डूब जाते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jul 2025 By दैनिक जागरण

खैरागढ़ में पिकअप पलटी, 24 मजदूर घायल: खेत से लौटते वक्त हादसा, लापरवाही से बिगड़ा संतुलन

Khairagarh, CG

ग्राम बोरई के पास उदयपुर रोड के एक तीखे मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप ब्रेक न लगने से अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल

पिकअप में सवार सभी मजदूर स्थानीय खेतों में दिहाड़ी पर काम कर अपने गांव लौट रहे थे। हादसे में तीन मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल मजदूरों को पिकअप से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में इलाज को लेकर उठे सवाल

घायल मजदूरों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि डॉक्टर ने रात में केवल एक बार प्राथमिक जांच की और फिर कोई दोबारा देखने नहीं आया। बीएमओ और संबंधित चिकित्सकों की गैरहाजिरी से उपचार में भारी अनदेखी हुई।

कानून के बावजूद मालवाहक गाड़ियों में हो रही सवारी

ग्रामीण इलाकों में मालवाहक वाहनों में सवारी करना एक आम चलन बन गया है, जो न केवल कानून के खिलाफ है बल्कि जानलेवा भी साबित हो रहा है। यह हादसा भी इसी गैरकानूनी प्रवृत्ति और लापरवाही का नतीजा था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मोड़ पर स्पीड ब्रेकर लगाने, बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और लापरवाह चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी बनी दुर्घटनाओं की वजह

यह हादसा एक बार फिर यह दिखाता है कि किस तरह सड़क सुरक्षा के नियमों की लगातार अनदेखी हो रही है। न तो वाहन चालकों में जागरूकता है और न ही प्रशासन की तरफ से नियमित निगरानी। नतीजा यह होता है कि हादसे आम हो जाते हैं और कई परिवार पीड़ा में डूब जाते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/pickup-overturned-in-khairagarh-24-laborers-while-returning-from-the/article-26382

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.