जवानों के शौर्य से मिटेगा नक्सलवाद का कलंक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Raipur, CG

बासिंग बीएसएफ कैम्प पहुंचे मुख्यमंत्री, 27 नक्सलियों के खात्मे पर जवानों को दी बधाई

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारे जवानों का हौसला दुर्गम पहाड़ियों से भी ऊँचा है और उन्हीं के बुलंद हौसले से बस्तर से नक्सलवाद का नामोनिशान जल्द मिट जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय आज नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बासिंग स्थित बीएसएफ कैम्प पहुंचे, जहां उन्होंने 21 मई को माओवादियों के विरुद्ध हुए ऐतिहासिक ऑपरेशन में शामिल सुरक्षा बलों के जवानों की हौसला अफजाई की।

इस संयुक्त ऑपरेशन में डीआरजी, बीएसएफ और जिला बल के जवानों ने नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर की सरहदी पहाड़ियों में मुठभेड़ के दौरान 27 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें बसवा राजू जैसे बड़े माओवादी नेता भी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने इसे माओवाद के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि यह जवानों की अदम्य वीरता, शौर्य और उच्च स्तरीय रणनीति का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने कैम्प में जवानों को तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया और 50 मोटरबाइकों को गश्त के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री श्री अमित शाह द्वारा मार्च 2026 तक देश से नक्सल समस्या के समूल उन्मूलन का संकल्प अब साकार होता दिख रहा है। बस्तर अब स्थायी शांति और समग्र विकास की ओर बढ़ रहा है।"

उन्होंने यह भी कहा कि पहले जहां बस्तर के अंदरूनी इलाकों में प्रशासनिक पहुंच संभव नहीं थी, अब वहां शिक्षा, स्वास्थ्य, जनकल्याण और निर्माण कार्यों में तेजी आ रही है। उन्होंने 'नियद नेल्लानार' और 'पीएम जनमन' जैसी योजनाओं के जरिए माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में आ रहे सकारात्मक बदलावों की भी चर्चा की।

इस अवसर पर जवानों को एलईडी सेट और गिफ्ट हैम्पर भेंट किए गए। ऑपरेशन में शामिल जवानों ने अपनी रणनीतियों और तैयारियों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी। मुठभेड़ के बाद बरामद हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें बीजीएल लॉन्चर, एके-47, .303 रायफल, 7.62 एमएम, 5.56 इंसास और 9 एमएम कार्बाइन जैसे घातक हथियार शामिल थे।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी ऑपरेशन की सफलता को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय बताया और कहा कि बस्तर अब एक नए युग की ओर अग्रसर है।

इस मौके पर डीजीपी अरुण देव गौतम, एडीजी नक्सल ऑपरेशन  विवेकानंद सिन्हा, बस्तर आयुक्त  डोमन सिंह, आईजी  सुंदरराज पी., डीआईजी  अमित तुकाराम कामले, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, एसपी प्रभात कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजियेया फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

 qr

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 May 2025 By दैनिक जागरण

जवानों के शौर्य से मिटेगा नक्सलवाद का कलंक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Raipur, CG

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारे जवानों का हौसला दुर्गम पहाड़ियों से भी ऊँचा है और उन्हीं के बुलंद हौसले से बस्तर से नक्सलवाद का नामोनिशान जल्द मिट जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय आज नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बासिंग स्थित बीएसएफ कैम्प पहुंचे, जहां उन्होंने 21 मई को माओवादियों के विरुद्ध हुए ऐतिहासिक ऑपरेशन में शामिल सुरक्षा बलों के जवानों की हौसला अफजाई की।

इस संयुक्त ऑपरेशन में डीआरजी, बीएसएफ और जिला बल के जवानों ने नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर की सरहदी पहाड़ियों में मुठभेड़ के दौरान 27 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें बसवा राजू जैसे बड़े माओवादी नेता भी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने इसे माओवाद के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि यह जवानों की अदम्य वीरता, शौर्य और उच्च स्तरीय रणनीति का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने कैम्प में जवानों को तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया और 50 मोटरबाइकों को गश्त के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री श्री अमित शाह द्वारा मार्च 2026 तक देश से नक्सल समस्या के समूल उन्मूलन का संकल्प अब साकार होता दिख रहा है। बस्तर अब स्थायी शांति और समग्र विकास की ओर बढ़ रहा है।"

उन्होंने यह भी कहा कि पहले जहां बस्तर के अंदरूनी इलाकों में प्रशासनिक पहुंच संभव नहीं थी, अब वहां शिक्षा, स्वास्थ्य, जनकल्याण और निर्माण कार्यों में तेजी आ रही है। उन्होंने 'नियद नेल्लानार' और 'पीएम जनमन' जैसी योजनाओं के जरिए माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में आ रहे सकारात्मक बदलावों की भी चर्चा की।

इस अवसर पर जवानों को एलईडी सेट और गिफ्ट हैम्पर भेंट किए गए। ऑपरेशन में शामिल जवानों ने अपनी रणनीतियों और तैयारियों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी। मुठभेड़ के बाद बरामद हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें बीजीएल लॉन्चर, एके-47, .303 रायफल, 7.62 एमएम, 5.56 इंसास और 9 एमएम कार्बाइन जैसे घातक हथियार शामिल थे।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी ऑपरेशन की सफलता को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय बताया और कहा कि बस्तर अब एक नए युग की ओर अग्रसर है।

इस मौके पर डीजीपी अरुण देव गौतम, एडीजी नक्सल ऑपरेशन  विवेकानंद सिन्हा, बस्तर आयुक्त  डोमन सिंह, आईजी  सुंदरराज पी., डीआईजी  अमित तुकाराम कामले, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, एसपी प्रभात कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजियेया फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

 qr

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chief-minister-vishnu-dev-sai-will-eradicate-naxalism-due-to/article-22035

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.