‘नियद नेल्ला नार’ योजना लाई रंग: हथियार छोड़ समाज से जुड़े 24 नक्सली, पुनरुत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : CM साय

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ सरकार की प्रभावशाली आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025 और ‘नियद नेल्ला नार योजना’ के सकारात्मक नतीजे अब स्पष्ट रूप से दिखने लगे हैं।

बीजापुर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जहां कुल 87 लाख 50 हजार रुपये के इनामी 24 कुख्यात नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर हिंसा से विकास की ओर कदम बढ़ाया

इनमें से 20 नक्सलियों पर ₹50,000 से लेकर ₹10 लाख तक के इनाम घोषित थे। ये सभी लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में संलिप्त थे और सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द बने हुए थे।

इस ऐतिहासिक आत्मसमर्पण पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अब नक्सली भी समझ रहे हैं कि हिंसा का रास्ता उन्हें केवल विनाश की ओर ले जाता है। समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का उनका यह निर्णय स्वागत योग्य है। हमारी सरकार उनके पुनर्वास और सम्मानजनक पुनर्जीवन के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश से लाल आतंक के समूल उन्मूलन की दिशा में निर्णायक कार्य हो रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल हिंसा से मुक्त करने का लक्ष्य तय किया गया है, और आज का यह आत्मसमर्पण उसी यात्रा की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, आत्मसमर्पित नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आर्थिक सहायता, सुरक्षित आवास, कौशल विकास प्रशिक्षण, और रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। प्रशासन का मानना है कि इससे शेष नक्सलियों को भी मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

पृष्ठभूमि में बदले हालात

बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सरकार द्वारा निरंतर विकास योजनाएं चलाने, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के प्रयासों ने अब असर दिखाना शुरू कर दिया है। 'नियद नेल्ला नार योजना' — जिसका तात्पर्य है अच्छे रास्ते की ओर लौटना — ऐसे नक्सलियों के पुनर्मिलन की एक प्रमुख नीति बनकर उभरी है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजियेया फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

 qr

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 May 2025 By दैनिक जागरण

‘नियद नेल्ला नार’ योजना लाई रंग: हथियार छोड़ समाज से जुड़े 24 नक्सली, पुनरुत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : CM साय

Raipur, CG

बीजापुर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जहां कुल 87 लाख 50 हजार रुपये के इनामी 24 कुख्यात नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर हिंसा से विकास की ओर कदम बढ़ाया

इनमें से 20 नक्सलियों पर ₹50,000 से लेकर ₹10 लाख तक के इनाम घोषित थे। ये सभी लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में संलिप्त थे और सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द बने हुए थे।

इस ऐतिहासिक आत्मसमर्पण पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अब नक्सली भी समझ रहे हैं कि हिंसा का रास्ता उन्हें केवल विनाश की ओर ले जाता है। समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का उनका यह निर्णय स्वागत योग्य है। हमारी सरकार उनके पुनर्वास और सम्मानजनक पुनर्जीवन के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश से लाल आतंक के समूल उन्मूलन की दिशा में निर्णायक कार्य हो रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल हिंसा से मुक्त करने का लक्ष्य तय किया गया है, और आज का यह आत्मसमर्पण उसी यात्रा की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, आत्मसमर्पित नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आर्थिक सहायता, सुरक्षित आवास, कौशल विकास प्रशिक्षण, और रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। प्रशासन का मानना है कि इससे शेष नक्सलियों को भी मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

पृष्ठभूमि में बदले हालात

बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सरकार द्वारा निरंतर विकास योजनाएं चलाने, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के प्रयासों ने अब असर दिखाना शुरू कर दिया है। 'नियद नेल्ला नार योजना' — जिसका तात्पर्य है अच्छे रास्ते की ओर लौटना — ऐसे नक्सलियों के पुनर्मिलन की एक प्रमुख नीति बनकर उभरी है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजियेया फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

 qr

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/nayed-nella-nar-scheme-brought-24-naxalites-connected-to-the/article-22039

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.