सरगुजा: चप्पल निकालने जलाशय में उतरा युवक, 24 घंटे बाद SDRF ने बरामद किया शव

Surguja, CG

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सीतापुर थाना क्षेत्र के कोटछाल जलाशय में गुरुवार को नहाने गया 32 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया।

 एसडीआरएफ की टीम ने लगातार तलाश के बाद शुक्रवार दोपहर युवक का शव बाहर निकाला। मृतक की पहचान जामढोढ़ी निवासी सुलेश मरावी के रूप में हुई है।

चप्पल निकालने के दौरान डूबा युवक

जानकारी के अनुसार, सुलेश मरावी अपनी मां, बहनोई और बेटे के साथ घर से करीब 200 मीटर दूर जलाशय में नहाने गया था। इसी दौरान उसकी चप्पल बहकर गहरे पानी में चली गई। चप्पल लाने के लिए वह जलाशय में उतरा और डूब गया। परिजनों ने बताया कि सुलेश को तैरना नहीं आता था।

रेस्क्यू अभियान चला लेकिन बचा न सके

युवक को डूबता देख उसका बहनोई बचाने के लिए पानी में उतरा, लेकिन सफल नहीं हो सका। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। गुरुवार शाम तक खोजबीन चलती रही लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला। टीम रातभर गांव में रुकी रही और शुक्रवार सुबह से फिर अभियान शुरू किया। दोपहर में उसका शव बरामद कर लिया गया।

गांव में छाया मातम

हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जनपद अध्यक्ष संतोषी पैकरा और डीडीसी निर्मल कुजूर भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घर में अचानक हुए इस हादसे से मातम पसरा हुआ है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सरगुजा: चप्पल निकालने जलाशय में उतरा युवक, 24 घंटे बाद SDRF ने बरामद किया शव

Surguja, CG

 एसडीआरएफ की टीम ने लगातार तलाश के बाद शुक्रवार दोपहर युवक का शव बाहर निकाला। मृतक की पहचान जामढोढ़ी निवासी सुलेश मरावी के रूप में हुई है।

चप्पल निकालने के दौरान डूबा युवक

जानकारी के अनुसार, सुलेश मरावी अपनी मां, बहनोई और बेटे के साथ घर से करीब 200 मीटर दूर जलाशय में नहाने गया था। इसी दौरान उसकी चप्पल बहकर गहरे पानी में चली गई। चप्पल लाने के लिए वह जलाशय में उतरा और डूब गया। परिजनों ने बताया कि सुलेश को तैरना नहीं आता था।

रेस्क्यू अभियान चला लेकिन बचा न सके

युवक को डूबता देख उसका बहनोई बचाने के लिए पानी में उतरा, लेकिन सफल नहीं हो सका। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। गुरुवार शाम तक खोजबीन चलती रही लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला। टीम रातभर गांव में रुकी रही और शुक्रवार सुबह से फिर अभियान शुरू किया। दोपहर में उसका शव बरामद कर लिया गया।

गांव में छाया मातम

हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जनपद अध्यक्ष संतोषी पैकरा और डीडीसी निर्मल कुजूर भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घर में अचानक हुए इस हादसे से मातम पसरा हुआ है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/sdrf-recovered-the-dead-body-after-24-hours-landed-in/article-31259

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.