धमतरी: ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश, दुकान संचालक की बेटी को मारी गोली

Dhamtari. CG

On

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब बरड़िया ज्वेलरी शॉप में दो नकाबपोश बदमाश लूट की नीयत से घुस आए और दुकान संचालक की बेटी को गोली मार दी। हमले में पिता-पुत्री दोनों घायल हो गए हैं।

घटना रात करीब 8:40 बजे की बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह ने जानकारी दी कि दो नकाबपोश युवक बरड़िया ज्वेलर्स में दाखिल हुए और सीधे हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले दुकान संचालक भंवरलाल बरड़िया के सिर पर हथियार की बट से वार किया, जिससे वे घायल हो गए। इसी बीच बीच-बचाव करने आई उनकी बेटी नेहा बरड़िया पर बदमाशों ने एयर पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिससे उसके पैर में गोली लग गई।

घायल नेहा ने हिम्मत दिखाते हुए दुकान का गेट बंद कर दिया, जिससे लुटेरे ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा सके और मौके से भाग निकले। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए धमतरी के क्रिश्चियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है जिसमें दोनों आरोपी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। एसपी सूरज सिंह के अनुसार, फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर सघन तलाश शुरू कर दी गई है।

इस वारदात से धमतरी शहर में दहशत का माहौल है। व्यापारी वर्ग ने भी इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2025 By Nitin Trivedi

धमतरी: ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश, दुकान संचालक की बेटी को मारी गोली

Dhamtari. CG

घटना रात करीब 8:40 बजे की बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह ने जानकारी दी कि दो नकाबपोश युवक बरड़िया ज्वेलर्स में दाखिल हुए और सीधे हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले दुकान संचालक भंवरलाल बरड़िया के सिर पर हथियार की बट से वार किया, जिससे वे घायल हो गए। इसी बीच बीच-बचाव करने आई उनकी बेटी नेहा बरड़िया पर बदमाशों ने एयर पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिससे उसके पैर में गोली लग गई।

घायल नेहा ने हिम्मत दिखाते हुए दुकान का गेट बंद कर दिया, जिससे लुटेरे ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा सके और मौके से भाग निकले। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए धमतरी के क्रिश्चियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है जिसमें दोनों आरोपी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। एसपी सूरज सिंह के अनुसार, फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर सघन तलाश शुरू कर दी गई है।

इस वारदात से धमतरी शहर में दहशत का माहौल है। व्यापारी वर्ग ने भी इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/shop-operators-daughter-shot-dead-in-dhamtari-jewelery-shop/article-20828

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.