रायपुर में 18 घरों में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार: 26 तोला सोना, 30 लाख की संपत्ति बरामद, 6 आरोपी पकड़े गए

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 घरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने इस गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से 26.5 तोला सोना, चांदी, मोबाइल, दोपहिया वाहन और नकदी सहित करीब 30 लाख रुपए की संपत्ति बरामद की गई है।

देवार समाज के आरोपी, सुनसान मकानों को बनाते थे निशाना

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से अधिकांश देवार समाज से हैं, जो सुनसान और बाहरी इलाकों के मकानों को अपना निशाना बनाते थे। इनमें से पांच आरोपी चोरी की वारदात में सीधे तौर पर शामिल थे, जबकि एक आरोपी चोरी का सामान खरीदने और खपाने का काम करता था

आईजी और एसएसपी के निर्देश पर 30 सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई

लगातार हो रही चोरियों की शिकायतों पर आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने विशेष कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद 30 सदस्यीय टीम ने सीसीटीवी फुटेज, खुफिया इनपुट और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया।

चोरी के मामलों की लंबी फेहरिस्त, कई बार जा चुके हैं जेल

गिरोह के खिलाफ रायपुर के विभिन्न थानों में 18 से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। आरोपियों में से कई पूर्व में चोरी और मारपीट के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह का नेटवर्क सुनियोजित तरीके से काम करता था, जिसमें चोरी के बाद माल को दूसरे जिलों में भेज दिया जाता था।

जब्त सामग्री का विवरण

  • 260.585 ग्राम (26.5 तोला) सोना

  • 1.6 किलो से अधिक चांदी

  • 5 मोबाइल फोन

  • 5 दोपहिया वाहन, जिनमें से एक चोरी के पैसों से खरीदा गया

  • कुल अनुमानित मूल्य: ₹30,10,000

गिरफ्तार आरोपी

  1. सागर नगरहा (चोरी का माल खपाने वाला), निवासी चंगोराभाठा

  2. भूपेन्द्र साहू, निवासी संतोषी नगर

  3. शुभांकर पटेल, निवासी कचना

  4. रवि नेताम, निवासी मठपुरैना

  5. करण ध्रुव, निवासी काठाडीह

  6. सुरेश सोनझरा, निवासी सोनझरा पारा

जिन थानों में दर्ज हैं मामले

मुजगहन, अभनपुर, विधानसभा, पण्डरी, डीडी नगर और खम्हारडीह समेत कुल 6 थानों में 18 केस दर्ज हैं। पुलिस अब अन्य साथियों की तलाश में भी छापेमारी कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में 18 घरों में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार: 26 तोला सोना, 30 लाख की संपत्ति बरामद, 6 आरोपी पकड़े गए

Raipur, CG

आरोपियों के कब्जे से 26.5 तोला सोना, चांदी, मोबाइल, दोपहिया वाहन और नकदी सहित करीब 30 लाख रुपए की संपत्ति बरामद की गई है।

देवार समाज के आरोपी, सुनसान मकानों को बनाते थे निशाना

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से अधिकांश देवार समाज से हैं, जो सुनसान और बाहरी इलाकों के मकानों को अपना निशाना बनाते थे। इनमें से पांच आरोपी चोरी की वारदात में सीधे तौर पर शामिल थे, जबकि एक आरोपी चोरी का सामान खरीदने और खपाने का काम करता था

आईजी और एसएसपी के निर्देश पर 30 सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई

लगातार हो रही चोरियों की शिकायतों पर आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने विशेष कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद 30 सदस्यीय टीम ने सीसीटीवी फुटेज, खुफिया इनपुट और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया।

चोरी के मामलों की लंबी फेहरिस्त, कई बार जा चुके हैं जेल

गिरोह के खिलाफ रायपुर के विभिन्न थानों में 18 से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। आरोपियों में से कई पूर्व में चोरी और मारपीट के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह का नेटवर्क सुनियोजित तरीके से काम करता था, जिसमें चोरी के बाद माल को दूसरे जिलों में भेज दिया जाता था।

जब्त सामग्री का विवरण

  • 260.585 ग्राम (26.5 तोला) सोना

  • 1.6 किलो से अधिक चांदी

  • 5 मोबाइल फोन

  • 5 दोपहिया वाहन, जिनमें से एक चोरी के पैसों से खरीदा गया

  • कुल अनुमानित मूल्य: ₹30,10,000

गिरफ्तार आरोपी

  1. सागर नगरहा (चोरी का माल खपाने वाला), निवासी चंगोराभाठा

  2. भूपेन्द्र साहू, निवासी संतोषी नगर

  3. शुभांकर पटेल, निवासी कचना

  4. रवि नेताम, निवासी मठपुरैना

  5. करण ध्रुव, निवासी काठाडीह

  6. सुरेश सोनझरा, निवासी सोनझरा पारा

जिन थानों में दर्ज हैं मामले

मुजगहन, अभनपुर, विधानसभा, पण्डरी, डीडी नगर और खम्हारडीह समेत कुल 6 थानों में 18 केस दर्ज हैं। पुलिस अब अन्य साथियों की तलाश में भी छापेमारी कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/stealing-gang-arrested-in-18-houses-in-raipur-26-tola/article-27432

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.