सराफा कारोबारी की पत्नी की रहस्यमयी मौत, तंत्र-मंत्र और जहर देने का शक

Raipur, CG

On

रायपुर के सदर बाजार में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सराफा कारोबारी प्रवाल सोनी की पत्नी सोना सोनी (42) का शव घर के तीसरी मंजिल पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद पूरे परिवार और आसपास के लोग सदमे में हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले की संवेदनशीलता तब और बढ़ जाती है जब यह बात सामने आई कि लगभग पांच दिन पहले सोना के छोटे बेटे उदय (12) की भी असामयिक मौत हुई थी। परिवार वालों ने इस मौत पर संदेह जताया है, क्योंकि बच्चे की मौत की वजह फूड पॉइजनिंग बताई गई, जबकि बच्चे का चेहरा नीला पड़ा था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

सोना के मायके वालों ने तंत्र-मंत्र और जहर देने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष के किसी तांत्रिक का घर में अक्सर आना-जाना रहता था। मायके वालों के अनुसार, दो दिन पहले सोना को 50 हजार रुपए भी दिए गए थे। परिवार को पूरा शक है कि बच्चे और महिला की मौत में किसी प्रकार का जहर या तंत्र-मंत्र की भूमिका हो सकती है।

सोना के गले में दुपट्टे का फंदा बंधा था, लेकिन उनके भाई डॉक्टर गौरव का कहना है कि जिस जगह फंदा बांधा गया था वह बहुत ऊंचाई पर है और वहां बिना सीढ़ी या किसी वस्तु के पहुंचना संभव नहीं था। इसके साथ ही कमरे में धूल की मोटी परत जमी हुई थी, जिससे यह भी सवाल उठता है कि ऊपर चढ़ने के लिए कोई वस्तु हटाई गई या नहीं।

महिला ने अपने पास एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपने छोटे बेटे उदय की मौत का जिक्र करते हुए लिखा है कि वह भी उसके पास रही है। पुलिस सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग जांच करवा रही है ताकि मौत की असलियत सामने सके।

सोना की शादी 2007 में हुई थी और परिजन बताते हैं कि पति प्रवाल शराब पीता था और अक्सर विवाद भी होता था। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि यह मामला हत्या है या आत्महत्या, जिसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगा।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 May 2025 By Nitin Trivedi

सराफा कारोबारी की पत्नी की रहस्यमयी मौत, तंत्र-मंत्र और जहर देने का शक

Raipur, CG

मामले की संवेदनशीलता तब और बढ़ जाती है जब यह बात सामने आई कि लगभग पांच दिन पहले सोना के छोटे बेटे उदय (12) की भी असामयिक मौत हुई थी। परिवार वालों ने इस मौत पर संदेह जताया है, क्योंकि बच्चे की मौत की वजह फूड पॉइजनिंग बताई गई, जबकि बच्चे का चेहरा नीला पड़ा था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

सोना के मायके वालों ने तंत्र-मंत्र और जहर देने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष के किसी तांत्रिक का घर में अक्सर आना-जाना रहता था। मायके वालों के अनुसार, दो दिन पहले सोना को 50 हजार रुपए भी दिए गए थे। परिवार को पूरा शक है कि बच्चे और महिला की मौत में किसी प्रकार का जहर या तंत्र-मंत्र की भूमिका हो सकती है।

सोना के गले में दुपट्टे का फंदा बंधा था, लेकिन उनके भाई डॉक्टर गौरव का कहना है कि जिस जगह फंदा बांधा गया था वह बहुत ऊंचाई पर है और वहां बिना सीढ़ी या किसी वस्तु के पहुंचना संभव नहीं था। इसके साथ ही कमरे में धूल की मोटी परत जमी हुई थी, जिससे यह भी सवाल उठता है कि ऊपर चढ़ने के लिए कोई वस्तु हटाई गई या नहीं।

महिला ने अपने पास एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपने छोटे बेटे उदय की मौत का जिक्र करते हुए लिखा है कि वह भी उसके पास रही है। पुलिस सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग जांच करवा रही है ताकि मौत की असलियत सामने सके।

सोना की शादी 2007 में हुई थी और परिजन बताते हैं कि पति प्रवाल शराब पीता था और अक्सर विवाद भी होता था। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि यह मामला हत्या है या आत्महत्या, जिसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-mysterious-death-of-bullion-businessmans-wife-and-suspect-of/article-21429

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.