कांकेर में पुरानी रंजिश के चलते सफाईकर्मी की निर्मम हत्या, नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Kanker, CG

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नगर पालिका के एक सफाईकर्मी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 घटना 28 जुलाई की शाम कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई थी, जिसमें 25 वर्षीय शिव वाल्मीकि की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

चाकू से गर्दन पर किए गए कई वार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिव वाल्मीकि पर हमलावरों ने चाकू से कई वार किए, खासकर गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे तत्काल कोमलदेव अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ऑटो चालक ने दी थी सूचना
घटना की जानकारी मृतक के भाई अमन वाल्मीकि को ऑटो चालक आवेश रज़ा ने दी। अमन अपनी बहनों आरती नाग और अहिल्या वाल्मीकि के साथ अस्पताल पहुंचे, जहां शिव की लाश खून से लथपथ हालत में मिली।

सीसीटीवी और साइबर सेल की मदद से आरोपी पकड़े गए
पुलिस ने अमन की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर बरदेभाठा इलाके में घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान सोमेश पांडे (23), दीपक साहू (25) और एक नाबालिग के रूप में हुई है।

हत्या में प्रयोग किया गया चाकू बरामद
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली है। उनके बयान के आधार पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

न्यायिक हिरासत में आरोपी, नाबालिग संप्रेक्षण गृह में
दोनों बालिग आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कांकेर में पुरानी रंजिश के चलते सफाईकर्मी की निर्मम हत्या, नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Kanker, CG

 घटना 28 जुलाई की शाम कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई थी, जिसमें 25 वर्षीय शिव वाल्मीकि की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

चाकू से गर्दन पर किए गए कई वार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिव वाल्मीकि पर हमलावरों ने चाकू से कई वार किए, खासकर गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे तत्काल कोमलदेव अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ऑटो चालक ने दी थी सूचना
घटना की जानकारी मृतक के भाई अमन वाल्मीकि को ऑटो चालक आवेश रज़ा ने दी। अमन अपनी बहनों आरती नाग और अहिल्या वाल्मीकि के साथ अस्पताल पहुंचे, जहां शिव की लाश खून से लथपथ हालत में मिली।

सीसीटीवी और साइबर सेल की मदद से आरोपी पकड़े गए
पुलिस ने अमन की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर बरदेभाठा इलाके में घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान सोमेश पांडे (23), दीपक साहू (25) और एक नाबालिग के रूप में हुई है।

हत्या में प्रयोग किया गया चाकू बरामद
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली है। उनके बयान के आधार पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

न्यायिक हिरासत में आरोपी, नाबालिग संप्रेक्षण गृह में
दोनों बालिग आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/three-accused-including-a-minor-murder-of-a-sweeper-arrested/article-29276

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.