- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, महिला समेत तीन गिरफ्तार; कई बड़े खुलासे
स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, महिला समेत तीन गिरफ्तार; कई बड़े खुलासे
Raipur, CG
राजधानी रायपुर की पॉश प्रोफेसर कॉलोनी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है।
किराए के मकान में लड़कियों से जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मोबाइल फोन, आपत्तिजनक सामग्री और पैसों के लेन-देन के कई डिजिटल सबूत भी जब्त किए गए हैं।
पॉइंटर बनाकर किया भंडाफोड़
पुरानी बस्ती थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मकान में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। 23 जुलाई को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक गुप्त पॉइंटर को ग्राहक बनाकर मकान में भेजा। जैसे ही अंदर से पुष्टि हुई, टीम ने मौके पर दबिश दी और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जबरन करवाया जा रहा था देह व्यापार
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आकाश साहू (39 वर्ष) सड्डू क्षेत्र का निवासी है और अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर इस धंधे को अंजाम दे रहा था। घर के अंदर एक अन्य महिला पीड़िता के रूप में मिली, जिससे आरोपियों द्वारा जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पीड़िता ने इस संबंध में कई अहम जानकारियां दी हैं।
स्पा सेंटरों से भेजे जाते थे ग्राहक
गिरफ्तार आरोपी आकाश ने पूछताछ में बताया कि उसका संपर्क खम्हारडीह निवासी कृषाणु दास (42 वर्ष) से है, जो शहर के समता कॉलोनी, कटोरा तालाब और खम्हारडीह इलाके में तीन स्पा सेंटर संचालित करता है। ग्राहकों को इन्हीं स्पा सेंटरों से इस किराए के मकान तक भेजा जाता था।
मोबाइल से मिले चौंकाने वाले सबूत
पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर जांच की, जिसमें व्हाट्सएप चैट्स, फोटो, और पैसों के लेन-देन के डिजिटल रिकार्ड मिले हैं। इनसे देह व्यापार रैकेट में और भी लोगों के शामिल होने के संकेत मिल रहे हैं। पुलिस ने चार मोबाइल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।
इन पर लगी धाराएं
तीनों आरोपियों पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (PITA) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए