लव मैरिज के दो साल बाद प्रेग्नेंसी बनी मौत की वजह: पंचायत सचिव पत्नी की हत्या कर सुसाइड दिखाने की कोशिश

Korba, CG

जिस प्रेम से शादी की शुरुआत हुई थी, वही अंत में एक दर्दनाक हत्या की वजह बन गया। कोरबा जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर उसे आत्महत्या दिखाने के लिए घर में आग लगा दी।

पुलिस जांच में जो सच्चाई सामने आई, उसने रिश्तों की नींव पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

22 वर्षीय सुषमा खुसरो और 25 वर्षीय अभिनेक लदेर — दोनों पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे और दो साल पहले आर्य समाज में शादी की थी। इस विवाह में परिवारों की रजामंदी नहीं थी, क्योंकि दोनों अलग-अलग जाति से थे। बावजूद इसके, दोनों ने साथ जीने का सपना देखा और कोरबा में किराए के मकान में रहने लगे। लेकिन विवाह का यह सपना गर्भवती होने के बाद एक भयानक हादसे में तब्दील हो गया।

पहले भी करवा चुका था अबॉर्शन, इस बार हत्या कर दी

जांच में सामने आया कि सुषमा एक महीने की गर्भवती थी। लेकिन पति अभिनेक बच्चा नहीं चाहता था। इससे पहले भी वह एक बार गर्भपात करवा चुका था। घटना वाले दिन दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। देर रात जब सब सो रहे थे, तब अभिनेक ने सुषमा की चुनरी से गला घोंटा और तकिए से उसका मुंह दबा दिया।

शव जलाकर किया सुसाइड का ड्रामा

हत्या के बाद अभिनेक ने कमरे में साजिश के तहत गैस चालू की, कागज और कपड़े जलाए, और लाश को जलाने की कोशिश की ताकि यह आत्महत्या लगे। दरवाजा अंदर से बंद करके वह पीछे की तरफ से छत से उतरकर भाग गया। जब पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलता देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब अभिनेक को बुलाया गया। वह पीछे के रास्ते से घर में घुसा और पत्नी की मौत पर रोने का नाटक करने लगा। लेकिन यह नाटक ज्यादा देर नहीं चला।

परिजनों को था शक, शव लेने से कर दिया था इनकार

सुषमा के परिवार वालों ने शुरू से ही इस घटना को आत्महत्या मानने से इनकार किया और साफ कहा कि उनकी बेटी ऐसा कदम नहीं उठा सकती। उन्होंने शव लेने से इनकार कर दिया। इसी बीच, अभिनेक ने दोस्तों और गांव वालों की मदद से खुद ही अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस ने परिजनों की आशंका को गंभीरता से लिया और गहन जांच शुरू की। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पांच टीमों का गठन किया गया। 65 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले गए, और पूछताछ के दौरान जब सख्ती बढ़ी, तो अभिनेक टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद खुली हत्या की परतें

आरोपी अभिनेक लदेर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने माना कि वह बच्चा नहीं चाहता था और इसी कारण सुषमा की हत्या कर दी। पुलिस का मानना है कि विवाह के बाद से ही उनके संबंधों में तनाव था, और यह तनाव सुषमा की गर्भावस्था के बाद बढ़ता गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jul 2025 By दैनिक जागरण

लव मैरिज के दो साल बाद प्रेग्नेंसी बनी मौत की वजह: पंचायत सचिव पत्नी की हत्या कर सुसाइड दिखाने की कोशिश

Korba, CG

पुलिस जांच में जो सच्चाई सामने आई, उसने रिश्तों की नींव पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

22 वर्षीय सुषमा खुसरो और 25 वर्षीय अभिनेक लदेर — दोनों पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे और दो साल पहले आर्य समाज में शादी की थी। इस विवाह में परिवारों की रजामंदी नहीं थी, क्योंकि दोनों अलग-अलग जाति से थे। बावजूद इसके, दोनों ने साथ जीने का सपना देखा और कोरबा में किराए के मकान में रहने लगे। लेकिन विवाह का यह सपना गर्भवती होने के बाद एक भयानक हादसे में तब्दील हो गया।

पहले भी करवा चुका था अबॉर्शन, इस बार हत्या कर दी

जांच में सामने आया कि सुषमा एक महीने की गर्भवती थी। लेकिन पति अभिनेक बच्चा नहीं चाहता था। इससे पहले भी वह एक बार गर्भपात करवा चुका था। घटना वाले दिन दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। देर रात जब सब सो रहे थे, तब अभिनेक ने सुषमा की चुनरी से गला घोंटा और तकिए से उसका मुंह दबा दिया।

शव जलाकर किया सुसाइड का ड्रामा

हत्या के बाद अभिनेक ने कमरे में साजिश के तहत गैस चालू की, कागज और कपड़े जलाए, और लाश को जलाने की कोशिश की ताकि यह आत्महत्या लगे। दरवाजा अंदर से बंद करके वह पीछे की तरफ से छत से उतरकर भाग गया। जब पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलता देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब अभिनेक को बुलाया गया। वह पीछे के रास्ते से घर में घुसा और पत्नी की मौत पर रोने का नाटक करने लगा। लेकिन यह नाटक ज्यादा देर नहीं चला।

परिजनों को था शक, शव लेने से कर दिया था इनकार

सुषमा के परिवार वालों ने शुरू से ही इस घटना को आत्महत्या मानने से इनकार किया और साफ कहा कि उनकी बेटी ऐसा कदम नहीं उठा सकती। उन्होंने शव लेने से इनकार कर दिया। इसी बीच, अभिनेक ने दोस्तों और गांव वालों की मदद से खुद ही अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस ने परिजनों की आशंका को गंभीरता से लिया और गहन जांच शुरू की। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पांच टीमों का गठन किया गया। 65 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले गए, और पूछताछ के दौरान जब सख्ती बढ़ी, तो अभिनेक टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद खुली हत्या की परतें

आरोपी अभिनेक लदेर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने माना कि वह बच्चा नहीं चाहता था और इसी कारण सुषमा की हत्या कर दी। पुलिस का मानना है कि विवाह के बाद से ही उनके संबंधों में तनाव था, और यह तनाव सुषमा की गर्भावस्था के बाद बढ़ता गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/trying-to-show-suicide-by-killing-panchayat-secretary-wife-due/article-28954

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.