रायगढ़ में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, महिला और बच्चा घायल, चालक वाहन छोड़कर फरार

Raipur,C.G

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथ बाइक पर सवार महिला और एक मासूम बच्चा घायल हो गए।

 हादसा बुधवार सुबह कोतरा रोड थाना क्षेत्र के कोसमनारा चौक के पास हुआ।

मिट्ठुमुड़ा से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सक्ती जिले के डभरा गांव निवासी 30 वर्षीय संजू सिदार अपने रिश्तेदार मंजू सिदार (28) और एक 5 वर्षीय बालक के साथ बाइक पर सवार होकर मिट्ठुमुड़ा से कोसमनारा की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 8 बजे जब वे कोसमनारा चौक के पास पहुंचे, उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

युवक की मौके पर ही मौत, महिला और बच्चा घायल
इस टक्कर में संजू सिदार को गंभीर चोटें आईं और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, मंजू सिदार और बच्चा हादसे में मामूली रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार
हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया और वाहन को वहीं छोड़ दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से क्षेत्र में आक्रोश है और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रायगढ़ में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, महिला और बच्चा घायल, चालक वाहन छोड़कर फरार

Raipur,C.G

 हादसा बुधवार सुबह कोतरा रोड थाना क्षेत्र के कोसमनारा चौक के पास हुआ।

मिट्ठुमुड़ा से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सक्ती जिले के डभरा गांव निवासी 30 वर्षीय संजू सिदार अपने रिश्तेदार मंजू सिदार (28) और एक 5 वर्षीय बालक के साथ बाइक पर सवार होकर मिट्ठुमुड़ा से कोसमनारा की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 8 बजे जब वे कोसमनारा चौक के पास पहुंचे, उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

युवक की मौके पर ही मौत, महिला और बच्चा घायल
इस टक्कर में संजू सिदार को गंभीर चोटें आईं और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, मंजू सिदार और बच्चा हादसे में मामूली रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार
हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया और वाहन को वहीं छोड़ दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से क्षेत्र में आक्रोश है और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/woman-and-child-injured-driver-escaped-leaving-vehicle-due-to/article-29280

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.