19 मई महाकाल भस्म आरती: भांग-चंदन से सजे भोलेनाथ, रजत आभूषणों से किया गया भव्य श्रृंगार

Ujjain, MP

On

उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर अलसुबह भक्तिमय वातावरण में भस्म आरती का आयोजन किया गया। सोमवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही बाबा महाकाल के दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं।

पंचामृत से अभिषेक, भस्म भांग से श्रृंगार
सुबह सबसे पहले भगवान महाकाल का विधिवत जलाभिषेक किया गया, जिसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से उनका पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद उन्हें चंदन, भांग और भस्म से पारंपरिक श्रृंगार अर्पित किया गया।498695715_1019821616942794_1278107187515111806_n

रजत आभूषणों से सजे बाबा
महाकाल का आज का दिव्य श्रृंगार विशेष था — उन्हें शेषनाग का रजत मुकुट पहनाया गया, साथ ही रजत की मुण्डमाला और रुद्राक्ष की माला धारण कराई गई। सुगंधित फूलों से बनी माला और ड्रायफ्रूट्स से बना आकर्षक श्रृंगार भक्तों को मंत्रमुग्ध कर गया।

श्रद्धालुओं की भीड़ और जयकारों की गूंज
भस्म आरती के पावन दर्शन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु अलसुबह मंदिर पहुंचे। नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं कहकर लोगों ने आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर "हर हर महादेव" और "जय श्री महाकाल" के जयकारों से गूंज उठा।

घर बैठे करें महाकाल के दर्शन
जो श्रद्धालु मंदिर नहीं पहुंच सके, वे मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लाइव भस्म आरती के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 May 2025 By Nitin Trivedi

19 मई महाकाल भस्म आरती: भांग-चंदन से सजे भोलेनाथ, रजत आभूषणों से किया गया भव्य श्रृंगार

Ujjain, MP

पंचामृत से अभिषेक, भस्म भांग से श्रृंगार
सुबह सबसे पहले भगवान महाकाल का विधिवत जलाभिषेक किया गया, जिसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से उनका पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद उन्हें चंदन, भांग और भस्म से पारंपरिक श्रृंगार अर्पित किया गया।498695715_1019821616942794_1278107187515111806_n

रजत आभूषणों से सजे बाबा
महाकाल का आज का दिव्य श्रृंगार विशेष था — उन्हें शेषनाग का रजत मुकुट पहनाया गया, साथ ही रजत की मुण्डमाला और रुद्राक्ष की माला धारण कराई गई। सुगंधित फूलों से बनी माला और ड्रायफ्रूट्स से बना आकर्षक श्रृंगार भक्तों को मंत्रमुग्ध कर गया।

श्रद्धालुओं की भीड़ और जयकारों की गूंज
भस्म आरती के पावन दर्शन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु अलसुबह मंदिर पहुंचे। नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं कहकर लोगों ने आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर "हर हर महादेव" और "जय श्री महाकाल" के जयकारों से गूंज उठा।

घर बैठे करें महाकाल के दर्शन
जो श्रद्धालु मंदिर नहीं पहुंच सके, वे मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लाइव भस्म आरती के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/19-may-mahakal-bhasma-aarti-bhang-chandan-decorated-with-bholenath/article-21390

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.