जेपी माइंस में बाइक सवार दो युवक गिरे, एक की डूबने से मौत, दूसरा गंभीर

Rewa, MP

rewaरीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। दादर गांव की ओर जा रहे दो बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक संतुलन खोकर पास ही स्थित जेपी माइंस में जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और गुस्से में आकर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने खनिज विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दो घंटे तक सड़क को जाम कर दिया।

क्या बोले ग्रामीण?
स्थानीय लोगों का कहना है कि खनन क्षेत्र की खुली खदानों को बिना किसी सुरक्षा घेरे के यूं ही छोड़ दिया गया है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जेपी माइंस सहित सभी खतरनाक खदानों की घेराबंदी की जाए और नियमित निगरानी रखी जाए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवाने के प्रयास किए। मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं घायल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है।

पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही खनिज विभाग से भी स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 May 2025 By दैनिक जागरण

जेपी माइंस में बाइक सवार दो युवक गिरे, एक की डूबने से मौत, दूसरा गंभीर

Rewa, MP

rewaरीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। दादर गांव की ओर जा रहे दो बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक संतुलन खोकर पास ही स्थित जेपी माइंस में जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और गुस्से में आकर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने खनिज विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दो घंटे तक सड़क को जाम कर दिया।

क्या बोले ग्रामीण?
स्थानीय लोगों का कहना है कि खनन क्षेत्र की खुली खदानों को बिना किसी सुरक्षा घेरे के यूं ही छोड़ दिया गया है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जेपी माइंस सहित सभी खतरनाक खदानों की घेराबंदी की जाए और नियमित निगरानी रखी जाए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवाने के प्रयास किए। मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं घायल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है।

पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही खनिज विभाग से भी स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-young-men-riding-a-bike-fell-in-jp-mines/article-21444

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.