सगे भाई ने किया बहन का दो साल तक शोषण: प्रेग्नेंसी के बाद कराया जबरन अबॉर्शन, कोंडागांव में फांसी की उठी मांग

Kondagaon, CG

On

जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 19 वर्षीय युवती ने अपने सगे भाई पर दो वर्षों तक लगातार डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने यह भी बताया कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद आरोपी भाई ने जबरन उसका अबॉर्शन करवाया।

यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़िता लंबे समय से इस घिनौने अत्याचार को सहन कर रही थी, लेकिन डर के कारण चुप रही। जब हालात असहनीय हो गए, तो वह घर से भाग गई और 5 दिन तक लापता रहने के बाद थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।

ग्रामीणों में आक्रोश, फांसी की मांग

इस जघन्य अपराध की खबर जैसे ही गांव में फैली, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों और महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में फास्ट ट्रैक कोर्ट में इस मामले की सुनवाई कर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे दरिंदों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, जिससे समाज में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था, जिसकी वजह से वह इतने समय तक चुप रही।

फास्ट ट्रैक न्याय की जरूरत

यह मामला ना सिर्फ कानून व्यवस्था बल्कि सामाजिक चेतना को भी झकझोर देने वाला है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में न्यायिक प्रक्रिया को तेज कर पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 May 2025 By Nitin Trivedi

सगे भाई ने किया बहन का दो साल तक शोषण: प्रेग्नेंसी के बाद कराया जबरन अबॉर्शन, कोंडागांव में फांसी की उठी मांग

Kondagaon, CG

यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़िता लंबे समय से इस घिनौने अत्याचार को सहन कर रही थी, लेकिन डर के कारण चुप रही। जब हालात असहनीय हो गए, तो वह घर से भाग गई और 5 दिन तक लापता रहने के बाद थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।

ग्रामीणों में आक्रोश, फांसी की मांग

इस जघन्य अपराध की खबर जैसे ही गांव में फैली, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों और महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में फास्ट ट्रैक कोर्ट में इस मामले की सुनवाई कर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे दरिंदों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, जिससे समाज में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था, जिसकी वजह से वह इतने समय तक चुप रही।

फास्ट ट्रैक न्याय की जरूरत

यह मामला ना सिर्फ कानून व्यवस्था बल्कि सामाजिक चेतना को भी झकझोर देने वाला है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में न्यायिक प्रक्रिया को तेज कर पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/right-brother-exploited-sister-for-two-years-after-pregnancy-forcibly/article-21441

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.