सौंफ पर सीमेंट-केमिकल चढ़ाकर बनाया जा रहा था जीरा: ग्वालियर में 46 बोरी नकली मसाला जब्त

ग्वालियर (म.प्र.)

On

ट्रांसपोर्ट नगर के कोल्ड स्टोरेज से नकली जीरे का खुलासा, ब्रांडेड पैकिंग में बाजारों तक पहुंचाई जा रही थी खेप; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

ग्वालियर में खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ता स्वास्थ्य से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज से पुलिस ने 46 बोरियां नकली जीरा जब्त किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि सौंफ के बीजों पर सीमेंट और रासायनिक पदार्थों का लेप लगाकर उन्हें जीरे जैसा रूप दिया जा रहा था और फिर ब्रांडेड पैकेट में भरकर बाजारों में असली जीरे के दाम पर बेचा जा रहा था।

यह कार्रवाई उस समय हुई, जब गुजरात के मेहसाना जिले के ऊंझा निवासी और ‘शिव पुजारी’ ब्रांड के कारोबारी विमल कुमार पटेल को अपने ब्रांड नाम से घटिया जीरा बिकने की शिकायतें मिलने लगीं। उन्होंने मामले की निजी तौर पर जांच कराई तो सुराग ग्वालियर तक पहुंचे। इसके बाद वे स्वयं ग्वालियर आए और बहोड़ापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि ग्वालियर निवासी हितेश सिंघल उर्फ चपक इस नकली जीरे के कारोबार में मुख्य भूमिका निभा रहा था। इस पूरे नेटवर्क में झांसी का व्यापारी टीटू अग्रवाल भी शामिल बताया जा रहा है। नकली जीरे की खेप मां शीतला कोल्ड स्टोरेज में स्टोर की गई थी, जहां से इसे अलग-अलग बाजारों में सप्लाई किया जाना था।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने कोल्ड स्टोरेज पर छापा मारा। बोरियों की जांच करने पर सभी 46 बोरियों में नकली जीरा पाया गया। पुलिस का कहना है कि सौंफ के बीजों पर सीमेंट और केमिकल का लेप इस तरह किया गया था कि वह देखने में असली जीरे जैसा लगे। यह न केवल धोखाधड़ी है, बल्कि लोगों की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ भी है।

पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में धोखाधड़ी, मिलावट और कॉपीराइट उल्लंघन से जुड़ी धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नकली जीरा किन-किन इलाकों में सप्लाई किया गया और अब तक कितनी मात्रा बाजार में पहुंच चुकी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि खाद्य पदार्थों में इस तरह की मिलावट सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य के लिए खतरा है। नकली मसालों में इस्तेमाल किए गए केमिकल और सीमेंट जैसे तत्व लंबे समय में गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इसलिए मामले की जांच को गंभीरता से लिया जा रहा है और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

वहीं, शिकायतकर्ता विमल कुमार पटेल ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने कोल्ड स्टोरेज मैनेजर से इस बारे में सवाल किया तो उन्हें धमकी भी दी गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस की मदद ली। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और जरूरत पड़ने पर खाद्य सुरक्षा विभाग को भी जांच में शामिल किया जाएगा।

--------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/697da01fcead8/article-44884

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.