दमोह में 11 केवी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत: परिजनों ने शव के साथ सड़क पर किया प्रदर्शन

Damoh, MP

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में शनिवार सुबह हटा नगर पालिका क्षेत्र में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रहलाद नामदेव (36 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नवोदय ककराई वार्ड का निवासी था।

हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव के साथ सड़क पर प्रदर्शन किया और 10 लाख रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी और हाई वोल्टेज लाइन को हटाने की तीन प्रमुख मांगें रखीं।

छत पर बरसाती डालते समय लगा करंट

प्रहलाद शनिवार सुबह अपने मकान की छत पर बारिश से टपकते पानी को रोकने के लिए बरसाती प्लास्टिक बिछा रहा था। इसी दौरान उसके घर के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह छत से गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत हटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन

प्रहलाद की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। परिजनों और वार्डवासियों ने शव के साथ सड़क पर धरना शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का साथ देने नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र खटीक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इसी वार्ड में पहले भी दो करंट से मौत के मामले हो चुके हैं, लेकिन बिजली विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

तीन मांगों पर अड़े परिजन

मृतक के परिजनों ने तीन प्रमुख मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं:

  1. मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए

  2. परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए

  3. हाई वोल्टेज लाइन को तुरंत रिहायशी क्षेत्र से हटाया जाए

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी आश्वासन नहीं देते, तब तक वे धरना खत्म नहीं करेंगे

पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

घटना की सूचना मिलते ही हटा थाने के टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन मृतक के परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और कहा कि पहले उनकी मांगों पर सुनवाई हो।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

दमोह में 11 केवी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत: परिजनों ने शव के साथ सड़क पर किया प्रदर्शन

Damoh, MP

हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव के साथ सड़क पर प्रदर्शन किया और 10 लाख रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी और हाई वोल्टेज लाइन को हटाने की तीन प्रमुख मांगें रखीं।

छत पर बरसाती डालते समय लगा करंट

प्रहलाद शनिवार सुबह अपने मकान की छत पर बारिश से टपकते पानी को रोकने के लिए बरसाती प्लास्टिक बिछा रहा था। इसी दौरान उसके घर के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह छत से गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत हटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन

प्रहलाद की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। परिजनों और वार्डवासियों ने शव के साथ सड़क पर धरना शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का साथ देने नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र खटीक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इसी वार्ड में पहले भी दो करंट से मौत के मामले हो चुके हैं, लेकिन बिजली विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

तीन मांगों पर अड़े परिजन

मृतक के परिजनों ने तीन प्रमुख मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं:

  1. मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए

  2. परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए

  3. हाई वोल्टेज लाइन को तुरंत रिहायशी क्षेत्र से हटाया जाए

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी आश्वासन नहीं देते, तब तक वे धरना खत्म नहीं करेंगे

पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

घटना की सूचना मिलते ही हटा थाने के टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन मृतक के परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और कहा कि पहले उनकी मांगों पर सुनवाई हो।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/family-members-died-on-the-road-with-dead-body-due/article-27428

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.