कटनी में 33 केवी लाइन की चपेट में आईं महिलाएं: एक की मौत, तीन घायल; ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

Katni, MP

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में बिजली विभाग की लापरवाही ने एक महिला की जान ले ली और तीन अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम संसारपुर में शनिवार को खेत से लौट रही चार महिलाएं 33 केवी विद्युत लाइन के खुले तारों की चपेट में आ गईं। इस दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय मुन्नी आदिवासी की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन महिलाएं झुलस गईं।

खेत से लौटते वक्त हुआ हादसा

हादसे के वक्त महिलाएं धान रोपने के काम के बाद घर लौट रही थीं। रास्ते में जमीन पर करंट युक्त 33 केवी लाइन के तार खुले पड़े थे, जिनमें करंट प्रवाहित हो रहा था। महिलाओं ने जैसे ही इन तारों को पार करने की कोशिश की, वे एक-एक कर चपेट में आती चली गईं।

रास्ते में ही तोड़ा दम

झुलसी हुई मृतक मुन्नी आदिवासी को तत्काल कटनी जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन निवार के पास रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अन्य घायलों में आगानिया बाई भूमिया, रमन बाई भूमिया और 8 वर्षीय संध्या कुमारी शामिल हैं। उन्हें स्लीमनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

मृतका के पति दशंक भूमिया ने विद्युत विभाग और संबंधित ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि गांव में 33 केवी लाइन का कार्य चल रहा था, लेकिन काम बंद होने के बाद भी लाइन में करंट चालू रखा गया। न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाए गए और न ही तारों को सुरक्षित करने के उपाय किए गए। उन्होंने कहा, "अगर समय रहते करंट बंद किया गया होता या चेतावनी दी गई होती, तो यह हादसा नहीं होता।"

प्रशासन और बिजली विभाग की चुप्पी

हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है, लेकिन बिजली विभाग और प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्थानीय लोग बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण मान रहे हैं और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कटनी में 33 केवी लाइन की चपेट में आईं महिलाएं: एक की मौत, तीन घायल; ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

Katni, MP

स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम संसारपुर में शनिवार को खेत से लौट रही चार महिलाएं 33 केवी विद्युत लाइन के खुले तारों की चपेट में आ गईं। इस दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय मुन्नी आदिवासी की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन महिलाएं झुलस गईं।

खेत से लौटते वक्त हुआ हादसा

हादसे के वक्त महिलाएं धान रोपने के काम के बाद घर लौट रही थीं। रास्ते में जमीन पर करंट युक्त 33 केवी लाइन के तार खुले पड़े थे, जिनमें करंट प्रवाहित हो रहा था। महिलाओं ने जैसे ही इन तारों को पार करने की कोशिश की, वे एक-एक कर चपेट में आती चली गईं।

रास्ते में ही तोड़ा दम

झुलसी हुई मृतक मुन्नी आदिवासी को तत्काल कटनी जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन निवार के पास रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अन्य घायलों में आगानिया बाई भूमिया, रमन बाई भूमिया और 8 वर्षीय संध्या कुमारी शामिल हैं। उन्हें स्लीमनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

मृतका के पति दशंक भूमिया ने विद्युत विभाग और संबंधित ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि गांव में 33 केवी लाइन का कार्य चल रहा था, लेकिन काम बंद होने के बाद भी लाइन में करंट चालू रखा गया। न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाए गए और न ही तारों को सुरक्षित करने के उपाय किए गए। उन्होंने कहा, "अगर समय रहते करंट बंद किया गया होता या चेतावनी दी गई होती, तो यह हादसा नहीं होता।"

प्रशासन और बिजली विभाग की चुप्पी

हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है, लेकिन बिजली विभाग और प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्थानीय लोग बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण मान रहे हैं और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/women-who-died-in-33-kv-line-in-katni-accused/article-27424

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.