यूरिया के लिए किसानों की जद्दोजहद: पासबुक की कतार, सरकार पर विपक्ष के तीखे सवाल

Sehore, MP

बुधनी विधानसभा क्षेत्र के किसान इस समय यूरिया खाद के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। जैसे ही बारिश के बाद मौसम खुला, खेतों में खाद की जरूरत महसूस होने लगी, लेकिन सरकारी व्यवस्था इसके लिए तैयार नहीं दिखी।

निपानिया समिति में तो हालात ऐसे हो गए कि किसानों ने सुबह से पासबुक की लाइन लगा दी, फिर भी 5 घंटे बाद भी खाद नहीं मिल सका।

10 दिन बाद पहुंचा ट्रक, किसान टूट पड़े

निपानिया समिति के अनुसार, 10 से 12 दिन के लंबे इंतजार के बाद यूरिया का एक ट्रक यहां पहुंचा। सूचना मिलते ही 308 किसान पासबुक लेकर समिति कार्यालय पहुंच गए, लेकिन ट्रक में सिर्फ 540 बोरी यूरिया थी, जो ज़रूरत के मुकाबले बेहद कम है। समिति द्वारा 350 टन यूरिया की मांग की गई थी, पर अब तक सिर्फ 75-80 टन ही उपलब्ध हो सका है।

डीएपी की भी भारी कमी

खाली गोदाम सिर्फ यूरिया के लिए नहीं हैं, बल्कि डीएपी की कमी भी किसानों को परेशान कर रही है। समिति ने 250 टन डीएपी की मांग की थी, लेकिन अब तक सिर्फ 130 टन ही प्राप्त हुआ है। यह स्थिति तब है जब खेती का सबसे व्यस्त और जरूरी मौसम चल रहा है।

पासबुक की कतार में इंतजार, भगदड़ की आशंका

यूरिया की सीमित बोरियों के कारण हर किसान को केवल एक बोरी देने का निर्णय लिया गया है। किसानों ने खुद स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पासबुक की लाइन बनाकर इंतजार करना शुरू किया, जिससे कोई विवाद या भगदड़ न हो। लेकिन इंतजार के बावजूद अधिकांश किसानों को खाद नहीं मिल सका।

विपक्ष का हमला, सरकार पर गंभीर आरोप

कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ने इस संकट पर सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि, “यह है भाजपा का किसानों की आय दोगुनी करने का फार्मूला। एक ओर व्यापारी ट्रकों से यूरिया ले जा रहे हैं और बाजार में कालाबाजारी हो रही है, जबकि सरकारी समितियों के गोदाम खाली पड़े हैं। किसानों को लाइन में लगकर भी खाद नहीं मिल रही। अगर यही हाल केंद्रीय कृषि मंत्री के क्षेत्र में है तो देशभर का हाल क्या होगा?”

.........................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

यूरिया के लिए किसानों की जद्दोजहद: पासबुक की कतार, सरकार पर विपक्ष के तीखे सवाल

Sehore, MP

निपानिया समिति में तो हालात ऐसे हो गए कि किसानों ने सुबह से पासबुक की लाइन लगा दी, फिर भी 5 घंटे बाद भी खाद नहीं मिल सका।

10 दिन बाद पहुंचा ट्रक, किसान टूट पड़े

निपानिया समिति के अनुसार, 10 से 12 दिन के लंबे इंतजार के बाद यूरिया का एक ट्रक यहां पहुंचा। सूचना मिलते ही 308 किसान पासबुक लेकर समिति कार्यालय पहुंच गए, लेकिन ट्रक में सिर्फ 540 बोरी यूरिया थी, जो ज़रूरत के मुकाबले बेहद कम है। समिति द्वारा 350 टन यूरिया की मांग की गई थी, पर अब तक सिर्फ 75-80 टन ही उपलब्ध हो सका है।

डीएपी की भी भारी कमी

खाली गोदाम सिर्फ यूरिया के लिए नहीं हैं, बल्कि डीएपी की कमी भी किसानों को परेशान कर रही है। समिति ने 250 टन डीएपी की मांग की थी, लेकिन अब तक सिर्फ 130 टन ही प्राप्त हुआ है। यह स्थिति तब है जब खेती का सबसे व्यस्त और जरूरी मौसम चल रहा है।

पासबुक की कतार में इंतजार, भगदड़ की आशंका

यूरिया की सीमित बोरियों के कारण हर किसान को केवल एक बोरी देने का निर्णय लिया गया है। किसानों ने खुद स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पासबुक की लाइन बनाकर इंतजार करना शुरू किया, जिससे कोई विवाद या भगदड़ न हो। लेकिन इंतजार के बावजूद अधिकांश किसानों को खाद नहीं मिल सका।

विपक्ष का हमला, सरकार पर गंभीर आरोप

कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ने इस संकट पर सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि, “यह है भाजपा का किसानों की आय दोगुनी करने का फार्मूला। एक ओर व्यापारी ट्रकों से यूरिया ले जा रहे हैं और बाजार में कालाबाजारी हो रही है, जबकि सरकारी समितियों के गोदाम खाली पड़े हैं। किसानों को लाइन में लगकर भी खाद नहीं मिल रही। अगर यही हाल केंद्रीय कृषि मंत्री के क्षेत्र में है तो देशभर का हाल क्या होगा?”

.........................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/flaws-on-the-governments-sharp-question-on-the-governments-struggle/article-27420

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.