ब्यावर में स्कूल बस और स्लीपर कोच की टक्कर: क्लास 4 के छात्र की मौत, 6 बच्चे गंभीर घायल

Jagran Desk

राजस्थान के ब्यावर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में स्कूल बस और स्लीपर कोच बस की आमने-सामने टक्कर हो गई।

इस हादसे में क्लास 4 के छात्र माधव राज (11) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय बस में कुल 40 छात्र सवार थे।

हादसा नेशनल हाईवे-48 पर, सुबह 8 बजे हुआ टकराव

यह सड़क हादसा नेशनल हाईवे-48 पर बिजयनगर थाना क्षेत्र के सामने सुबह 8 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस ने बच्चों से भरी स्कूल बस को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूल बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

5 दिन पहले ही स्कूल में लिया था एडमिशन

हादसे में जान गंवाने वाले छात्र की पहचान माधव राज (11) के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश का मूल निवासी था। वह अपने मामा के पास खामोर गांव (बिजयनगर) में रहकर पढ़ाई कर रहा था और पांच दिन पहले ही संजीवनी स्कूल में एडमिशन लिया था। परिजनों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, वह मौके पर पहुंचे और स्कूल बस में अपने बच्चों को ढूंढते नजर आए।

दोनों ड्राइवर हिरासत में, जांच जारी

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। मसूदा DSP सज्जन सिंह ने बताया कि दोनों बसों के ड्राइवरों को हिरासत में लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

हाईवे पर हंगामा, ग्रामीणों ने किया विरोध

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने स्लीपर कोच बसों पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए नेशनल हाईवे को जाम करने की कोशिश की। हालांकि विजयनगर के तहसीलदार रामकिशोर जांगिड़ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ब्यावर में स्कूल बस और स्लीपर कोच की टक्कर: क्लास 4 के छात्र की मौत, 6 बच्चे गंभीर घायल

Jagran Desk

इस हादसे में क्लास 4 के छात्र माधव राज (11) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय बस में कुल 40 छात्र सवार थे।

हादसा नेशनल हाईवे-48 पर, सुबह 8 बजे हुआ टकराव

यह सड़क हादसा नेशनल हाईवे-48 पर बिजयनगर थाना क्षेत्र के सामने सुबह 8 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस ने बच्चों से भरी स्कूल बस को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूल बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

5 दिन पहले ही स्कूल में लिया था एडमिशन

हादसे में जान गंवाने वाले छात्र की पहचान माधव राज (11) के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश का मूल निवासी था। वह अपने मामा के पास खामोर गांव (बिजयनगर) में रहकर पढ़ाई कर रहा था और पांच दिन पहले ही संजीवनी स्कूल में एडमिशन लिया था। परिजनों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, वह मौके पर पहुंचे और स्कूल बस में अपने बच्चों को ढूंढते नजर आए।

दोनों ड्राइवर हिरासत में, जांच जारी

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। मसूदा DSP सज्जन सिंह ने बताया कि दोनों बसों के ड्राइवरों को हिरासत में लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

हाईवे पर हंगामा, ग्रामीणों ने किया विरोध

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने स्लीपर कोच बसों पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए नेशनल हाईवे को जाम करने की कोशिश की। हालांकि विजयनगर के तहसीलदार रामकिशोर जांगिड़ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/school-bus-and-sleeper-coach-collision-in-beawar-class-4/article-27422

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.