सिंगरौली में लापता जूता व्यापारी का नदी में मिला शव: मोबाइल और जेवर घर में छोड़कर निकला था

Singrauli, MP

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में दो दिन से लापता एक जूता व्यापारी का शव शनिवार को गोभा करोति नदी से बरामद हुआ। मृतक की पहचान अनिल सोनी (निवासी काली मंदिर रोड) के रूप में हुई है, जो बैढ़न क्षेत्र में शू सेंटर चलाते थे।

परिजनों की गुमशुदगी रिपोर्ट के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में यह शव मिला।

गुरुवार से थे लापता, शुक्रवार को मिली स्कूटी

अनिल सोनी गुरुवार दोपहर से लापता थे। जब देर शाम तक वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने बैढ़न कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। शुक्रवार को उनकी स्कूटी छत्तीसगढ़ के रसलगंडा वाटर फॉल के पास खड़ी मिली। इसके बाद सिंगरौली और छत्तीसगढ़ पुलिस की टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

नदी में मिला शव, SDRF ने निकाला बाहर

शनिवार सुबह गोभा करोति नदी में एक शव दिखाई दिया, जिसे SDRF की टीम ने बाहर निकाला। शव की पहचान अनिल सोनी के रूप में की गई। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पूरे घटनाक्रम से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मोबाइल और जेवर घर पर छोड़ गए थे अनिल

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अनिल सोनी घर से निकलते समय अपना मोबाइल फोन और सोने-चांदी के जेवरात घर पर ही छोड़ गए थे। इससे मामले में आत्महत्या की आशंका को बल मिला है, लेकिन पुलिस ने दुर्घटना की संभावना से भी इनकार नहीं किया है।

डिप्रेशन में थे व्यापारी, परिजन बोले- मानसिक तनाव में थे

परिजनों ने बताया कि अनिल पिछले कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे और मानसिक रूप से तनाव में थे। हालांकि उन्होंने कभी किसी स्पष्ट कारण का ज़िक्र नहीं किया। पुलिस मौत के पीछे की असली वजह तलाशने में जुटी हुई है।

ASP बोले- जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन ने बताया कि अभी तक आत्महत्या और दुर्घटना दोनों ही एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्थिति स्पष्ट होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सिंगरौली में लापता जूता व्यापारी का नदी में मिला शव: मोबाइल और जेवर घर में छोड़कर निकला था

Singrauli, MP

परिजनों की गुमशुदगी रिपोर्ट के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में यह शव मिला।

गुरुवार से थे लापता, शुक्रवार को मिली स्कूटी

अनिल सोनी गुरुवार दोपहर से लापता थे। जब देर शाम तक वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने बैढ़न कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। शुक्रवार को उनकी स्कूटी छत्तीसगढ़ के रसलगंडा वाटर फॉल के पास खड़ी मिली। इसके बाद सिंगरौली और छत्तीसगढ़ पुलिस की टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

नदी में मिला शव, SDRF ने निकाला बाहर

शनिवार सुबह गोभा करोति नदी में एक शव दिखाई दिया, जिसे SDRF की टीम ने बाहर निकाला। शव की पहचान अनिल सोनी के रूप में की गई। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पूरे घटनाक्रम से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मोबाइल और जेवर घर पर छोड़ गए थे अनिल

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अनिल सोनी घर से निकलते समय अपना मोबाइल फोन और सोने-चांदी के जेवरात घर पर ही छोड़ गए थे। इससे मामले में आत्महत्या की आशंका को बल मिला है, लेकिन पुलिस ने दुर्घटना की संभावना से भी इनकार नहीं किया है।

डिप्रेशन में थे व्यापारी, परिजन बोले- मानसिक तनाव में थे

परिजनों ने बताया कि अनिल पिछले कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे और मानसिक रूप से तनाव में थे। हालांकि उन्होंने कभी किसी स्पष्ट कारण का ज़िक्र नहीं किया। पुलिस मौत के पीछे की असली वजह तलाशने में जुटी हुई है।

ASP बोले- जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन ने बताया कि अभी तक आत्महत्या और दुर्घटना दोनों ही एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्थिति स्पष्ट होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-dead-body-of-a-missing-shoe-merchant-found-in/article-27426

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.